• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शमसुद्दीन जब्बार

FBI टेरर एंगल से जांच, शमसुद्दीन जब्बार की कार में ISIS का झंडा मिला

January 2, 2025
सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल

सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल

May 6, 2026
सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज

सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज

May 6, 2026
भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी

May 6, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

राहुल गांधी का विस्फोटक आरोप: भाजपा के हर छठे सांसद की जीत ‘वोट चोरी’ से’

May 6, 2026
जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका

May 6, 2026
अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

अश्लील डांस और हथियारों का वीडियो वायरल, अनंत सिंह फिर विवादों में

May 6, 2026
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

May 6, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों में बढ़ा तेल का बोझ, भारत में कीमतें फिलहाल स्थिर

May 6, 2026
उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

May 6, 2026
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

मुस्लिम राजनीति को लेकर ओवैसी की बड़ी अपील, सियासत गरमाई

May 6, 2026
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

May 6, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु राजनीति में हलचल: सहयोगी दलों में तनाव गहराया

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

FBI टेरर एंगल से जांच, शमसुद्दीन जब्बार की कार में ISIS का झंडा मिला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 2, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
शमसुद्दीन जब्बार

डेस्क:अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले में मरने वालों की संख्या 15 पर पहुंच गई है। खास बात है कि FBI यानी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन इसे आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही है। साथ ही मौके से आतंकवादी संगठन से जुड़ी कुछ चीजें भी बरामद हुई है। भीड़ को कार से रौंदने वाले को पुलिस ने मौके पर ही ढेर कर दिया था। फिलहाल, जांच जारी है।

FBI ने जानकारी दी है कि कार सवार की पहचान 42 साल के शमसुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है। वह अमेरिका के ही टेक्सास का रहने वाला था। फिलहाल, इस हादसे की पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। FBI ने बताया है कि जब्बार फोर्ड का पिकअप ट्रक चला रहा था, जो किराए का हो सकता है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि उसके पास वाहन कैसे पहुंचा।

मौके पर क्या मिला

एजेंसी ने बताया है कि वाहन में ISIS का झंडा भी मिला है। ऐसे में यह भी जांच की जा रही है कि उसके आतंकवादी संगठनों से तार जुड़े हैं या नहीं। FBI की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि जब्बार के वाहन से हथियारों और संभावित IED मिले हैं। FBI ने कहा, ‘…हम इसे एक्ट ऑफ टैरेरिज्म के तौर पर जांच कर रहे हैं और उसके सभी संभावित सहयोगियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’

FBI अधिकारी एल्थिया डंकन ने कहा, ‘इसलिए हमें लोगों की मदद की जरूरत है। हम लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या किसी ने बीते 72 घंटों में शमसुद्दीन जब्बार से बात की थी क्या।’ अधिकारियों ने यह भी बताया है कि पूर्व में जब्बार अमेरिकी सेना में भी सेवाएं दे चुका है।

हमला

बुधवार को शहर के व्यस्त फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट पर तड़के लगभग 3.15 बजे हुए हमले के बाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चालक मारा गया। कानून प्रवर्तन से जुड़े एक अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि जांचकर्ताओं को मुठभेड़ के बाद एक हैंडगन और एक एआर-शैली की राइफल बरामद हुई है।

एफबीआई ने बताया कि वाहन में संभावित विस्फोटक उपकरण पाया गया तथा जांचकर्ता संभावित विस्फोटक उपकरणों की तलाश में फ्रेंच क्वार्टर की तलाशी ले रहे हैं। यह घटना शहर के कैसर सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई, जिसमें हजारों लोगों के एकत्र होने की उम्मीद थी।

न्यू ओर्लियंस की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे ‘आतंकी हमला’ करार दिया। पुलिस आयुक्त ऐनी किर्कपैट्रिक ने कहा कि चालक ‘नरसंहार करने और तबाही मचाने पर तुला हुआ था।’ उन्होंने कहा, ‘यह जानबूझकर किया गया कृत्य था। यह आदमी जितने लोगों को कुचल सकता था, कुचलने की कोशिश कर रहा था।’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वाहन के रुकते ही चालक बाहर आया और उसने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में दो अधिकारी घायल हो गए, जिनकी हालत स्थिर है।

Previous Post

न्यू ऑरलियन्स: ट्रक हमले से दहशत, “युद्ध क्षेत्र” जैसी स्थिति

Next Post

पेट्रोल-डीजल के जारी हुए रेट

Next Post
पेट्रोल-डीजल

पेट्रोल-डीजल के जारी हुए रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सैटेलाइट इंटरनेट में भारत की छलांग: रिलायंस की रणनीतिक पहल
  • सिंथेटिक पनीर पर लग सकता है पूर्ण प्रतिबंध, सरकार की तैयारी तेज
  • भारत तैयार, पाकिस्तान रहे सावधान: पूर्व वायुसेना अधिकारी
  • राहुल गांधी का विस्फोटक आरोप: भाजपा के हर छठे सांसद की जीत ‘वोट चोरी’ से’
  • जालंधर–अमृतसर धमाकों से पंजाब में हड़कंप, खालिस्तानी साजिश की आशंका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In