• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत

फ‍िर छलका इमरान का दर्द, आवाम से की सड़क पर उतरने की अपील

April 8, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

फ‍िर छलका इमरान का दर्द, आवाम से की सड़क पर उतरने की अपील

कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हुई मायूसी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 8, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत

File Photo

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान ने शुक्रवार को आवाम को संबोधित किया। अपने संबोधन में इमरान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुझे काफी मायूसी हुई। सुप्रीम कोर्ट को विचार करना चाहिए था कि आखिर साजिश क्‍या थी। कैसे एक विदेशी ताकत ने किसी देश को धमकी दी। कैसे खुलेआम हार्स ट्रेडिंग की जा रही थी। इसके साथ ही इमरान ने आवाम को किसी भी थोपी गई सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की अपील की। जानें इमरान खान ने क्‍या बातें कही…

अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे तसल्‍ली होती कि सुप्रीम कोर्ट कम से कम डाक्यूमेंट मंगा कर देख लेता। खुलेआम हार्स ट्रेडिंग की जा रही है। सांसदों को होटलों में बंद किया जा रहा है। दुनिया की किस जम्हूरियत में इस तरह की इजाजत दी जाती है। आज हमारी डिमोक्रेसी का मजाक बन रहा है। मेरा ईमान है कि जब तक इंसाफ नहीं हो मैं इसके लिए लड़ाई लड़ूं। देश की आवाम को भी आगे आना होगा…

इमरान खान ने कहा कि मैं चाहता था कि सुप्रीम कोर्ट इस बात पर गौर करता कि बाहर से एक मुल्क पूरी साजिश करके कैसे एक सरकार को गिराता है। यह कोई छोटा आरोप नहीं था। यह इतना गंभीर आरोप था जिसकी जांच होनी चाहिए थी लेकिन मुझे थोड़ी मायूसी हुई कि इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट में कोई बात ही नहीं हुई। मैं अपने युवाओं से कहना चाहता हूं कि आज देश की संप्रभुता की रक्षा करने की जिम्‍मेदारी आपकी है।

इमरान ने कहा कि पाकिस्तान के जनप्रतिनिधि अपने जमीर बेच रहे हैं। नेता रिश्वत लेकर सरकार गिरा रहे हैं। मैं सपने देखा करता था कि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। मौजूदा वक्‍त में देश की सियासत में जो हो रहा है। उससे इस सपने को चोट पहुंच रही है। आज भारत को देखिए जो हमारे साथ ही आजाद हुआ। वह एक खुद्दार मुल्‍क है। आज किसी भी विदेशी ताकत की मजाल नहीं है जो भारत में ऐसा करके दिखाए।

इमरान ने कहा कि पिछली सरकारों और विपक्षी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि मुकदमों से खुद को बचाने के लिए विपक्ष के लोग छटपटा रहे हैं। मैं आवाम से कह रहा हूं कि देश को आप को बचाना है। विदेशी साजिशों के खिलाफ आप नहीं खड़े होंगे तो कौन होगा। आपको अपने भविष्‍य की रक्षा करनी होगी। जिंदा कौम थोपी गई सरकारों को बर्दाश्‍त नहीं करती है। आपको थोपी गई सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा लेकिन किसी भी सूरत में हिंसा नहीं करनी है।

इमरान ने देश के युवाओं से रविवार को थोपी गई सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि आपको किसी भी सूरत में इम्‍पोर्टेड सरकार को बर्दाश्‍त नहीं करनी है। जिस दिन हम पर सरकार थोपी जाएगी उसी दिन आपको इसके खिलाफ उतरना होगा। मैं आपके साथ रहूंगा। मैं अमेरिकी विरोधी नहीं हूं लेकिन हमें एकतरफा रिश्तों की जरूरत नहीं है। भारत को देखिए उसकी विदेश नीति पर हुक्म नहीं चला सकता है…

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के पीछे ‘विदेशी साजिश’ की जांच के लिए सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर इमरान खान शुक्रवार की रात अपने देश के लोगों को संबोधित करने वाले हैं, जिसमें ‘महत्वपूर्ण घोषणा’ कर सकते हैं। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री खान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जांच आयोग गठित करने का फैसला किया गया।

फवाद चौधरी ने यह भी कहा कि सरकार शनिवार को नेशनल असेंबली में उस धमकी वाले पत्र के तथ्यों को रखेगी, जिसमें कथित रूप से प्रधानमंत्री खान को हटाने के लिए रची गई एक विदेशी साजिश के सुबूत हैं। चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल तारीक खान आयोग के अध्यक्ष होंगे। आयोग यह पता लगाएगा कि यह साजिश कहां रची गई और सरकार को गिराने की इस साजिश में स्थानीय स्तर पर कौन-कौन शामिल था। डान अखबार के मुताबिक चौधरी ने यह भी कहा कि शुक्रवार की रात राष्ट्र के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री खान एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।

Previous Post

यूक्रेन में रेलवे स्टेशन पर रॉकेट अटैक, 30 की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी

Next Post

जीएसटी चोरी के जरिए सरकार को चूना लगा रही थी दो कंपनियां

Next Post
महंगाई के चलते टल सकता है जीएसटी दरों का विलय

जीएसटी चोरी के जरिए सरकार को चूना लगा रही थी दो कंपनियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In