फिरोजाबाद:फिरोजाबाद में पॉश कॉलोनी आर्यनगर में शुक्रवार सरेशाम लूट के बाद कोयला कारोबारी की मां की हत्या कर दी गई। वॉशबेसिन पर लगे शीशे को तोड़कर उससे गला रेतकर हत्या की गई।
विरोध करने पर खाना बनाने वाली नौकरानी को भी मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश लूटपाट कर भाग निकले। एसएसपी ने पहुंचकर घटना की जानकारी की। खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई हैं। लूट में गए माल का ठीक-ठीक अनुमान लगाया जा रहा है।
आर्य नगर गली नंबर 9 निवासी कमला देवी (75 वर्ष) पत्नी स्वर्गीय पूरन गुप्ता शुक्रवार को घर में अपनी नौकरानी रेनू पत्नी नरेंद्र के साथ थीं। परिवार के बाकी सदस्य शहर के एक सिनेमाघर में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने गए थे।
घायल नौकरानी ने बताया कि उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने दरवाजे की घंटी बजाई। उन्होंने अपने आपको रिश्तेदार बताया। दोनों ही चाय पीने के बहाने घर में घुसे।मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए। उन्होंने वॉशबेसिन पर लगे शीशे को तोड़कर उससे कमरे में सो रही कमला देवी का गला रेत दिया।
नौकरानी रेनू ने बदमाशों का प्रतिरोध किया तो उसे भी शीशा मारकर लहूलुहान कर दिया। बदमाश वहां से नकदी और जेवर लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने पर घायल रेनू ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे।
लूट का पता चलते ही एसएसपी आशीष तिवारी, विधायक मनीष असीजा, एसपी सिटी मुकेश कुमार पहुंचे। पुलिस ने परिजनों तथा नौकरानी रेनू से काफी देर तक पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। एसएसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमें बनाई हैं। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
