• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गुलाम नबी आजाद ने जवाहर लाल नेहरू की सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

गुलाम नबी आजाद ने जवाहर लाल नेहरू की सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

March 30, 2022
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास अमेरिकी हमले, सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव

खाड़ी में तनाव बढ़ा: कुवैत में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

गुलाम नबी आजाद ने जवाहर लाल नेहरू की सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 30, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुलाम नबी आजाद ने जवाहर लाल नेहरू की सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

File Photo

नई दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार को कहा कि 1947 में स्वतंत्रता संग्राम को सभी भाषाओं में अनिवार्य विषय नहीं बनाना ‘बड़ी गलती’ थी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को एक दूसरे की देशभक्ति और देश के प्रति उनके योगदान पर सवाल उठाने का मौका मिला। आज़ाद ने उर्दू पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में दावा किया कि उर्दू अखबारों को इश्तिहार देना सरकारें मुनासिब नहीं समझती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी एक सरकार को इसके लिए दोष नहीं दोता हूं। उर्दू को बढ़ावा देने और उर्दू अखबारों को इश्तिहार देने की बात आती है तो कोई सरकार, कोई पार्टी उसको आगे नहीं बढ़ाती है।’

कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘उर्दू पत्रकारिता के 200 साल के इतिहास में पिछले 75 साल के अलावा 125 साल गुलामी के दौर के थे। उस ज़माने में अखबार या कुछ कहना बहुत मुश्किल था।’ उन्होंने कहा, ‘उर्दू अब सिर्फ हिंदुस्तान या उपमहाद्वीप की ज़बान नहीं है, बल्कि यह वैश्विक भाषा बन गई है। ऑस्ट्रेलिया से लेकर अमेरिका तक जितने मुल्क हैं, वहां उर्दू पढ़ी और पढ़ाई जा रही है।’ अंसारी ने कहा कि अपने देश में एक अजीब सी सूरत पैदा हो गई है कि उर्दू पढ़ने वालों की तादाद कम होती जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘जवाहरलाल नेहरू ने कई बार कहा कि उर्दू हमारी ज़बान है, बावजूद इसके वह बात नहीं हुई जो वह चाहते थे।’ आज़ाद ने भी कहा, ‘दूसरी भाषाओं की तुलना में उर्दू आहिस्ता-आहिस्ता सिकुड़ती जा रही है। अंग्रेजी अपने शीर्ष पर है, घर-घर पहुंच गई है। अंग्रेज़ी में तालीम (शिक्षा) देना एक तरीके से जरूरी है, लेकिन इससे उर्दू खत्म हो गई।’ जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उर्दू के पत्रकारों और उर्दू बोलने वालों ने कुर्बानियां दी हैं, लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘1947 में हमसे एक बड़ी गलती हुई। स्वतंत्रता संग्राम को अनिवार्य विषय बनाया जाना चाहिए था, लेकिन हमने अंग्रेजी और गणित को अनिवार्य विषय बनाया।’

आज़ाद ने कहा, ‘हमें हिंदुस्तान की आज़ादी के इतिहास को अनिवार्य विषय बनाना चाहिए था और इसे हर ज़बान में बनाना चाहिए था। इससे आज कोई (शख्स दूसरे से) यह नहीं पूछता कि तुम कौन हो? तुम यहां के हो या बाहर के हो? तुम्हारा इस मुल्क में क्या हिस्सा रहा है?’‘ऑल इंडिया उर्दू एडिटर्स कॉन्फ्रेंस’ के प्रमुख और कांग्रेस नेता मीम अफज़ल ने कहा कि आज़ादी के बाद कुछ लोगों ने जानबूझकर उर्दू को मुसलमानों की भाषा बना दिया। उन्होंने कहा कि आज़ादी से पहले उर्दू के 415 अखबार थे और बंटवारे के बाद 70 अखबार पाकिस्तान चले गए। अफज़ल ने कहा, ‘उर्दू पत्रकारिता का 80 फीसदी वोट भारत के साथ और 20 फीसदी वोट पाकिस्तान के साथ था।’

 

Previous Post

पुलवामा जैसा हमला करने की फिराक में लश्कर के आतंकी

Next Post

गर्मी के असर को बेअसर कर देंगे डाइट में शामिल ये 6 फूड्स

Next Post
गर्मी के असर को बेअसर कर देंगे डाइट में शामिल ये 6 फूड्स

गर्मी के असर को बेअसर कर देंगे डाइट में शामिल ये 6 फूड्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
  • देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In