• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हम क्या चाहते आजादी! हिजाब पर भड़का ईरानी महिलाओं का गुस्सा, यूनिवर्सिटीज से सड़कों तक बवाल

हम क्या चाहते आजादी! हिजाब पर भड़का ईरानी महिलाओं का गुस्सा, यूनिवर्सिटीज से सड़कों तक बवाल

September 20, 2022
बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

June 25, 2026
सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की

June 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा

June 25, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

सीएम योगी बोले—कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला, जनता को किया गुमराह

June 25, 2026
सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 25, 2026
भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

June 25, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

साई सुदर्शन की 132 रन की पारी, भारत-ए का स्कोर 218/4

June 25, 2026
म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही

जब कांपी धरती और थम गईं लाखों सांसें

June 25, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

महाविकास अघाड़ी में बढ़ीं दरार की अटकलें, उद्धव ठाकरे ने उठाए एकजुटता पर सवाल

June 25, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

2027 चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव

June 25, 2026
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

जयशंकर का जेजू फोरम में संबोधन: “टुकड़ों में बंटती दुनिया में सहयोग ही समाधान”

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

हम क्या चाहते आजादी! हिजाब पर भड़का ईरानी महिलाओं का गुस्सा, यूनिवर्सिटीज से सड़कों तक बवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 20, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
हम क्या चाहते आजादी! हिजाब पर भड़का ईरानी महिलाओं का गुस्सा, यूनिवर्सिटीज से सड़कों तक बवाल

तेहरान:ईरान में महिलाओं ने हिजाब को लेकर पाबंदियों के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है और सड़कों पर उतर आई हैं। हिजाब न पहनने को लेकर गिरफ्तार एक महिला की मौत होने के बाद से ईरान में गुस्से और तनाव का माहौल है। कई जगहों पर महिलाओं ने विरोध में हिजाब को जला दिया है और अपने बाल तक काटे हैं। बीते शुक्रवार को महसा अमीनी नाम की 22 वर्षीय महिला की अस्पताल में तीन दिनों तक कोमा में रहने के बाद मौत हो गई थी। उसकी पुलिस की हिरासत में तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इसी को लेकर अब विरोध प्रदर्शन तेज हैं और सरकार की चिंताएं बढ़ रही हैं।

ईरान के कई विश्वविद्यालयों में आंदोलन हो रहे हैं। फारस और तनशीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक ईरान के दूसरे सबसे बड़े शहर मशहाद में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ISNA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सेंट्रल तेहरान में प्रदर्शन किए हैं। एजेंसी के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपने हिजाब उतार डाले। प्रदर्शन तेज होने के बाद पुलिस ने कई जगहों पर लाठीचार्ज किया है और आंसूगैस के गोले भी दागे हैं। यही नहीं कई जगहों पर तो महिलाओं ने इस्लामिक रिपब्लिक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए हैं।

ईरान में महिलाओं पर हैं कड़ी पाबंदियां

तेहरान की तरह ही मशहाद में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। मृतक महिला कुर्दिस्तान प्रांत की रहने वाली हैं, जो विरोध का दौर तेज है। फिलहाल पुलिस ने यह कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है ताकि आंदोलन को कुचला जा सके। दरअसल ईरान में महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों या घर से बाहर निकलने पर हिजाब पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा चुस्त कपड़ों और जीन्स पहनने पर भी पाबंदी है। यही नहीं ज्यादा चमक-धमक वाले कपड़ों पर भी ईरान में ऐतराज जताया जाता है। इस को लेकर महिलाओं का एक वर्ग विरोध जाता रहा है, जिसे महिला की मौत ने और हवा दे दी है। इस बीच पुलिस का कहना है कि मृतका को पुलिस ने छुआ तक नहीं था।

पुलिस बोली- महिला ने किया ड्रेस कोड का उल्लंघन

तेहरान के पुलिस चीफ जनरल हुसैन रहीमी ने सोमवार को कहा कि महिला ने ड्रेस कोड का उल्लंघन किया था। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ा था और उसके परिजनों से कहा था कि वे उसके लिए ‘सही’ कपड़े लेकर आएं। इसके साथ ही रहीमी ने कहा कि महिला के साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई थी। छात्रों ने महिला की मौत के खिलाफ प्रदर्शन किया है और जवाब मांगा है कि आखिर यह घटना कैसे हो गई। शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी में विरोध तेज है।

Previous Post

शाहरुख खान क्या इस फिल्म में रणवीर सिंह को देंगे ‘डॉन’ का खिताब!

Next Post

शहरों में इमारतों के गिरने और आग लगने पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

Next Post
पीएम मोदी बोले- वंशवाद और परिवारवाद के कीचड़ में कमल खिलाया

शहरों में इमारतों के गिरने और आग लगने पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत
  • राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू
  • सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की
  • पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा
  • सीएम योगी बोले—कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला, जनता को किया गुमराह
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In