आप किसी ट्रिप पर निकल रहे हैं, तो डेस्टिनेशन से लेकर शॉपिंग तक हर चीज को प्लान कर लेते हैं लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि हम होटल के मामले में बेपरवाह हो जाते हैं। हमें लगता है कि सुबह पहुंचकर कोई भी होटल बुक कर लेंगे या फिर सफर के दौरान ही हम कोई बजट होटल देख लेते हैं। ऐसा करके हम अपना टाइम तो बचा लेते हैं लेकिन फिर भी आप कम्फर्टेबल फील नहीं करते। आपको होटल जाकर ठगे जाने की फीलिंग आती है और आपको लगता है कि आपने कुछ ज्यादा ही पैसे वेस्ट कर दिए। ऐसे में होटल बुकिंग से पहले कुछ बातों का ख्याल रखने के साथ कुछ बेसिक जानकारी भी जरूर होनी चाहिए।
सुबह ज्यादा महंगे होते हैं होटल
आपको लगता है कि लास्ट मिनट बुकिंग में आपको अच्छी डील मिल जाएगी लेकिन यह आपकी गलतफहमी है। सुबह के वक्त होटल बहुत ज्यादा महंगे होते हैं, इसलिए आपको परेशानी से बचने के लिए एडवांस बुकिंग करनी चाहिए।
पुरानी बेडशीट
आपको बेडशीट देखने में कितनी भी साफ क्यों न लगे लेकिन इसे अपने सामने चेंज जरूर कराएं क्योंकि होटल स्टाफ उसे अगले कस्टमर के लिए नहीं बदलता। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के खतरे के बीच हमें साफ-सफाई और सुरक्षा का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
डायरेक्ट बुकिंग की जगह ऐप से करें बुकिंग
आप अगर होटल की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करते हैं, तो हो सकता है कि आपको होटल बहुत ज्यादा महंगा पड़े। जबकि कई हॉलीडे या होटल बुकिंग ऐप से आपको होटल बुकिंग सस्ती पड़ती है क्योंकि इसमें कई कूपन कोड और डील्स भी मिल जाती हैं।
होटल के कोने में बने कमरे होते हैं बड़े
ज्यादातर लोगों को यह बात नहीं पता होती कि होटल के कॉर्नर साइड पर बने हुए कमरे ज्यादा बड़े होते हैं, इसलिए अगर आप फैमिली ट्रिप पर हैं या फिर सेम बजट में बड़ा रूम चाहते हैं, तो आप कॉर्नर साइड वाला रूम सेलेक्ट कर सकते हैं।
होटल सिक्योरिटी एंड सेफ्टी
कहते हैं कि एक-दूसरे पर भरोसा करना बेहद जरूरी है, लेकिन जब बात आपकी सेफ्टी की आती है, तो आपको इस कहावत को थोड़ी देर के लिए साइड में रखकर खुद चेक करना चाहिए कि सब कुछ ठीक है या नहीं। आपको एक बार रूम और होटल टॉयलेट में यह जरूर चेक करना चाहिए कि कहीं किसी जगह सीक्रेट कैमरा तो नहीं लगे हुए।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
