• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राज्यसभा जाना चाहेंगे : नीतीश कुमार

हर 8-10 पंचायत पर पशु अस्पताल बनेगा, सीएम नीतीश कुमार का निर्देश

May 7, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

हर 8-10 पंचायत पर पशु अस्पताल बनेगा, सीएम नीतीश कुमार का निर्देश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 7, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राज्यसभा जाना चाहेंगे : नीतीश कुमार

File Photo

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में आठ से दस पंचायतों पर एक पशु अस्पताल का निर्माण होगा। इसे सात निश्चय-2 में ही डाला गया है, ताकि पशुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। कोई भी पशु इलाज से वंचित नहीं रहे। पशुओं के लिए चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ उनके टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाशक, डोर स्टेप डिलीवरी आदि कार्यों की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पटना में देश के पहले पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के 889 करोड़ के भवन परिसर की आधारशिला रखने और कार्यारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान के सभागार में उन्होंने कहा कि हमलोगों का उद्देश्य है कि सही मायने में लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो, स्वभाव बेहतर हो, बिहार का विकास हो। बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का भवन बेहतर और आकर्षक बनेगा तो जो भी बाहर से आकर देखेंगे वे इससे प्रभावित होंगे।

यहां पढ़ने वाले बेहतर ढंग से पढ़ाई करेंगे। विश्वविद्यालय को किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत होगी तो मदद की जाएगी। बिहार का क्षेत्रफल कम है आबादी अधिक है फिर भी विकास के कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार तरक्की कर रहा है और आगे भी बढ़ते रहेगा। सीएम ने कहा कि देश में कहीं भी पशुओं का कोई विश्वविद्यालय नहीं था। पशुओं के नाम पर हमलोगों ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बिहार में बनाया है। अब सुन रहे हैं कि कई जगहों पर इस पर काम होने लगा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूसा के राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया, जिसके लिए हमलोगों ने काफी प्रयास किया था। वर्ष 2010 में भागलपुर के सबौर में कृषि विश्वविद्यालय शुरू किया गया। अनेक जगहों पर कई संस्थानों का निर्माण कराया गया। पटना में एक पशु चिकित्सा महाविद्यालय पहले से था, इसके अलावा किशनगंज में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब के नाम पर एक कृषि महाविद्यालय बनाया गया, जिसमें फिशरीज कॉलेज और वेटनरी कॉलेज भी बनाया गया है।

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के भवनों के निर्माण के अंतर्गत अकादमिक एवं प्रशासनिक भवन, आधुनिक पशु चिकित्सालय एवं पशु प्रजनन केंद्र, किसान प्रशिक्षण केंद्र और छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल एवं खेल परिसर का निर्माण कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के कर्मियों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि उन्हें कोई असुविधा नहीं हो।

मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगे विकास और तेज होगा। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार में पशु एवं मत्स्य संसाधन पर योजना खर्च मात्र 2.11 करोड़ था, जो अब बढ़कर 4961 करोड़ हो गया है। मौके पर पशु एवं मत्स्य संसाधन के सचिव एन सरवन, भवन निर्माण के सचिव कुमार रवि, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

कृषि की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने छात्र-छात्राओं को कृषि की पढ़ाई करने के लिये प्रेरित किया। पहले कृषि की पढ़ाई के लिये बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राज्य के बाहर पढ़ने जाते थे। अब राज्य के युवाओं में कृषि के प्रति लगाव बढ़ा है। लड़के-लड़कियों को प्रतिमाह दो हजार की सहायता तथा किताब-कॉपी के खर्च के लिये सालाना छह हजार की मदद सरकार द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम के दौरन ही विद्यार्थियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने यूजी और पीजी इंटर्नशिप बढ़ाने को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देश दिया।

अब मछली बिहार से बाहर भेजी जा रही 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि रोड मैप के कारण राज्य में चावल, गेहूं, मक्का और दूध का उत्पादन बढ़ा है। अंडा उत्पादन लगभग ढाई गुना हो गया है। मांस उत्पादन दोगुना से भी ज्यादा हो गया। मछली उत्पादन का लक्ष्य आठ लाख मीट्रिक टन का रखा था, जिनमें से सात लाख 61 हजार मीट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है। बिहार में बाहर से मछली न के बराबर आती है। अब मछली बिहार से बाहर भी भेजी जा रही है। सब्जी का उत्पादन भी बढ़ा है। शराबबंदी के कारण सब्जी की अधिक खपत हो रही है और लोग बेहतर खाना खा रहे हैं। महिलाओं के विकास के लिये कई काम किये गये हैं।

अभी कोरोना से निपटना है, सीएए पर बाद में देखेंगे 
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कोरोना काल के बाद सीएए लागू करने से संबंधित पत्रकारों के प्रश्न पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि अभी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। हमको कोरोना से लोगों की रक्षा करने की ज्यादा चिंता है। सीएए को लेकर नीति की बात होगी तो उसको अलग से देखेंगे। हमें बाकी चीजों को अभी देखा नहीं है।

Previous Post

अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में फैसला 11 को, देशद्रोह का लगा है आरोप

Next Post

सहरसा जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापा 6 करोड़ से अधिक संपत्ति का पता चला

Next Post
सहरसा जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापा 6 करोड़ से अधिक संपत्ति का पता चला

सहरसा जेल अधीक्षक के ठिकानों पर छापा 6 करोड़ से अधिक संपत्ति का पता चला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In