• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लखनऊ में सिलेंडर विस्फोट में 5 की मौत, धमाके के साथ ढह गईं छत-दीवारें

लखनऊ में सिलेंडर विस्फोट में 5 की मौत, धमाके के साथ ढह गईं छत-दीवारें

March 6, 2024
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

July 5, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

‘नेतन्याहू जानते हैं असली बॉस कौन है’: ट्रंप के बयान से मची सियासी हलचल

July 5, 2026
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

July 5, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में आज बड़ा जनविरोध प्रदर्शन, लाखों लोगों के सड़कों पर उतरने की आशंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

लखनऊ में सिलेंडर विस्फोट में 5 की मौत, धमाके के साथ ढह गईं छत-दीवारें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 6, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
लखनऊ में सिलेंडर विस्फोट में 5 की मौत, धमाके के साथ ढह गईं छत-दीवारें

लखनऊ। Lucknow Cylinder Blast: लखनऊ के काकोरी कस्बे में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे जरदोजी कारीगर के मकान की दूसरी मंजिल पर रखे दो सिलेंडरों में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि दूर तक लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी। घर की छत और दीवारें ढह गईं। आस पास के लोग भी दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आये। मरने वालों में जरदोजी कारीगर 50 वर्षीय मुशीर, पत्नी 45 वर्षीय हुस्नाबानो, सात साल की भतीजी राइया, बहनोई अजमत की बेटियां चार वर्षीय हुमा और दो साल की हिना शामिल हैं।

हादसे में चार लोग झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के अन्य सदस्यों के मुताबिक कमरे में शार्ट सर्किट से पहले आग लगी और इसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डीसीपी दुर्गेश कुमार, एडीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एसीपी और सीएफओ व दमकल पहुंच गई थी। पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करा दी थी। दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सबसे पहले मुशीर का शव निकाला गया। फिर अंदर से हुस्नाबानो व बच्चों को बाहर निकाला गया। इस समय इनकी सांसें चल रही थी। काकोरी पुलिस ने इन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मुशीर अपने भाइयों पप्पू, बब्बू, बबलू के साथ रहता था। ऊपर उसका जरदोजी का कारखाना भी था। मंगलवार को मुशीर की शादी की सालगिरह थी। बहनोई अजमत तीन बच्चों संग मुशीर के यहां आया था।

कमरे में ही बनता था खाना: घरवालों के मुताबिक मुशीर दूसरी मंजिल पर रहता था। बड़े कमरे को उसने जरदोजी कारखाना बना रखा था। दूसरे कमरे में ही उसने कोने में रसोई बना रखी थी। यहीं दो सिलेण्डर से खाना बनता था। भाइयों ने बताया कि पहले शार्ट सर्किट से आग लगी फिर लपटों ने सिलेण्डर को चपेट ले लिया और दोनों सिलेण्डरों में विस्फोट हो गया।

जला मिला स्विच बोर्ड: फायर बिग्रेड के जवानों ने कहा कि शुरुआती जांच में पहले शार्ट सर्किट से आग की बात सामने आई है। स्विच बोर्ड जला मिला है। इससे लगी आग रसोई गैस सिलेण्डर तक पहुंची और उसमें विस्फोट हो गया। पास ही दूसरा सिलेण्डर था, एक-एक कर दोनों में धमाका हो गया।

धुएं से बचाव कार्य में आई मुश्किल: दमकलकर्मियों को धुएं से बचाव कार्य करने में काफी परेशानी हुई। यही वजह है कि दो-तीन बार पानी डाला गया। धुआं घटने पर जवान अंदर घुस सके। स्थानीय लोगों ने भी दमकलकर्मियों का सहयोग किया। तीन घंटे दमकलकर्मी मशक्कत करते रहे।

 

Previous Post

भाजपा ने आंध्र में बिगाड़ा YSRC का गेम, कांग्रेस ने भी कर दिया है खेला

Next Post

लद्दाख में लागू होगा आर्टिकल 371? अमित शाह बना रहे प्लान,क्या प्रावधान

Next Post
बिहार में सियासी उठापटक के बीच अमित शाह का बंगाल दौरा रद्द, बदले समीकरण से मिल रहे ये संकेत

लद्दाख में लागू होगा आर्टिकल 371? अमित शाह बना रहे प्लान,क्या प्रावधान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
  • लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन
  • गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार
  • पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In