• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जेल में बंद रवि अत्री से पूछताछ करेगी CBI, नीट पेपर लीक में और खुलासे?

जेल में बंद रवि अत्री से पूछताछ करेगी CBI, नीट पेपर लीक में और खुलासे?

June 29, 2024
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

जेल में बंद रवि अत्री से पूछताछ करेगी CBI, नीट पेपर लीक में और खुलासे?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 29, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
जेल में बंद रवि अत्री से पूछताछ करेगी CBI, नीट पेपर लीक में और खुलासे?

पटना। नीट पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई टीम उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद मास्टरमाइंड रवि अत्री से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बिहार के पटना और नालंदा जिले की सीमा से नीट का प्रश्न पत्र लीक कराने में रवि अत्री की अहम भूमिका थी। वह जेल में रहते हुए ही अपनी गैंग चला रहा है। नीट पेपर लीक के आरोपी अतुल वत्स और संजीव मुखिया उसके साथ ही काम करते हैं। अतुल जहानाबाद, तो संजीव नालंदा का रहने वाला है। फिलहाल ये दोनों फरार हैं।

रवि अत्री से पूछताछ के बाद नीट पेपर लीक मामले में और खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि रवि का नाम पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक में नाम आ चुका है। वह मूलरूप से यूपी के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। 16 साल पहले वह मेडिकल की तैयारी करने राजस्थान के कोटा गया था, वहीं से पेपर लीक गिरोह से जुड़ गया। फिलहाल यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में वह मेरठ की जेल में बंद है।

इधर, नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम शुक्रवार को दूसरी बार पटना के कंकड़बाग के साथ ही खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल पहुंची। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। सीबीआई आरोपी आशुतोष उर्फ चिंटू और मनीष प्रकाश से पूछताछ के बाद मकान मालिक प्रभात कुमार और उनकी पत्नी का नाम सामने आने पर जांच एजेंसी सबूत जुटा रही है। बता दें कि 5 मई को हुई नीट परीक्षा का पेपर 4 मई को ही सॉल्वर गैंग के पास आ गया था। पटना से सबसे पहले पेपर लीक की सूचना मिली थी।

बेऊर जेल में बंद 13 आरोपियों से जल्द पूछताछ होगी
सीबीआई पटना की बेऊर जेल में बंद नीट पेपर लीक के 13 आरोपियों से जल्द पूछताछ करेगी। इसके लिए सीबीआई के विशेष कोर्ट ने गुरुवार को ही जांच एजेंसी को अनुमति दे दी थी। इसमें दानापुर का निवासी आयुष राज, रोहतास निवासी बिट्टू कुमार, दानापुर निवासी अखिलेश कुमार, समस्तीपुर निवासी सिकंदर यादवेंदु, पटना के नेपाली नगर निवासी आशुतोष कुमार, पटना के ही एकंगरसराय क्षेत्र निवासी रोशन कुमार, गया जिले का नीतीश कुमार, समस्तीपुर का अनुराग यादव, रांची का अभिषेक कुमार, गया के बाराचट्टी क्षेत्र का निवासी शिवनंदन कुमार, रांची का अवधेश कुमार, पटना का अमित आनंद और समस्तीपुर की एक महिला रानी कुमारी शामिल है।

Tags: नीट पेपर लीक
Previous Post

UGC NET समेत 3 परीक्षाओं की नई तिथियां जारी, एनटीए ने जारी किया कैलेंडर

Next Post

अनिल कपूर नहीं करेंगे वीकेंड का वार शूट, अब कब देख पाएंगे इसे दर्शक

Next Post
अनिल कपूर नहीं करेंगे वीकेंड का वार शूट, अब कब देख पाएंगे इसे दर्शक

अनिल कपूर नहीं करेंगे वीकेंड का वार शूट, अब कब देख पाएंगे इसे दर्शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
  • पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In