लखनऊ:लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और इंडी गठबंधन के डीएनए में रामद्रोह है। सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए बड़ा आरोप लगाया है। सीएम योगी ने कांग्रेस पर राम भक्तों और सनातन का अपमान करने का आरोप लगाया है। हील ही में हुए पीएम मोदी के अयोध्या दौरे की चर्चा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वो पूर्णत रामभक्त हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो जितना राम विरोधी होगा वह उतना ही राष्ट्र विरोधी होगा। योगी ने कहा कि कांग्रेस का यह आचरण लगातार राम भक्तों का अपमान कर रहे हैं बल्कि हमारे सनातन राष्ट्र का भी अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश-दुनिया के अंतर भारत को अपमानित कराया है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार अयोध्या के कायाकल्प के लिए तन-मन से जुटी हुई है। एक दिन पहले अयोध्या दौरे पर आये प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से लेकर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी हमारा फोकस है। मोदी ने कहा कि यहां महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण हो या अयोध्या धाम जंक्शन का पुनर्विकास, हमने इनमें विश्वस्तरीय सुविधाओं का ध्यान रखा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है कि देश-दुनिया के कोने-कोने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को किसी तरह की कठिनाई ना हो। उत्तर प्रदेश की सियासत पर सपा पर जुबानी हमला करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैनपुरी में जो हुआ वो निंदनीय है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि महापुरुषों का हमेशा सपा ने अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अराजकता सपा के लोगों के डीएनए में है। जब भी वे सत्ता में रहे हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश को दंगो की आग में झोंका है।