• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाश्रमण

 जो तपस्वी होता है, वह सुखी होता है : महातपस्वी महाश्रमण

May 23, 2025
सावधान! अगले तीन दिनों तक इन 5 राज्यों में होगी बहुत ज्यादा मूसलाधार बारिश

बारिश से मिली राहत, अगले 7 दिन और बरसात के आसार

June 6, 2025
आचार्यश्री

धर्म से परिपूरित हो मानव का व्यवहार : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

June 6, 2025
मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की छापेमारी: 300 किलो सोना और 10 करोड़ नकदी बरामद

मध्य प्रदेश में 230 करोड़ वेतन घोटाला: 50,000 कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली

June 6, 2025
प्रधानमंत्री

कटरा से प्रधानमंत्री का ऐलान: आतंक के आगे नहीं झुकेगा भारत

June 6, 2025
दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठ का खुलासा, फर्जी दस्तावेज बनाकर ले रहे थे सरकारी लाभ

अवैध प्रवासियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा अभियान

June 6, 2025
थरूर

पाकिस्तान की नियुक्ति औपचारिक भर: थरूर

June 6, 2025
पीएम मोदी ने किया विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का उद्घाटन

June 6, 2025
स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे, अमृतसर में हाई अलर्ट

स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे, अमृतसर में हाई अलर्ट

June 6, 2025
रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

June 6, 2025
आरसीबी के जश्न में गईं 11 जानें, पुलिस थी विरोध में!

आरसीबी जश्न भगदड़: 11 की मौत, विपणन प्रमुख समेत 4 गिरफ़्तार

June 6, 2025
घोटाला

कोटा बैंक घोटाला: अफसर ने उड़ाए 4.58 करोड़

June 6, 2025
जनगणना

जनगणना 2027: पहली बार पूरे देश में जातिगत आंकड़े

June 6, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 6, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

 जो तपस्वी होता है, वह सुखी होता है : महातपस्वी महाश्रमण

इडरवासियों ने शांतिदूत की अभ्यर्थना में दी भावनाओं को अभिव्यक्ति 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 23, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
slide 1 of 5
महाश्रमण
 जो तपस्वी होता है, वह सुखी होता है : महातपस्वी महाश्रमण
 जो तपस्वी होता है, वह सुखी होता है : महातपस्वी महाश्रमण
 जो तपस्वी होता है, वह सुखी होता है : महातपस्वी महाश्रमण
 जो तपस्वी होता है, वह सुखी होता है : महातपस्वी महाश्रमण
इडर, साबरकांठा:जन-जन के मानस को आध्यात्मिक अभिसिंचन से नवीन ऊर्जा प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी शुक्रवार को अपनी धवल सेना के साथ साबरकांठा जिले के इडर नामक कस्बे में पधारे तो इडरवासियों ने अपने आराध्य का भावभीना स्वागत किया। आराध्य का द्वितीय बार पदार्पण प्राप्त कर श्रद्धालुओं का हर्षोल्लास द्विगुणित हो रहा था। पूर्व में सन् 2023 में भी गुरुदेव का इडर शुभागमन हुआ था। आचार्यश्री सभी को मंगल आशीष प्रदान करते हुए इडर के अंजना पाटीदार एच.के.एम. कला एवं पी.एन. पटेल कॉमर्स कॉलेज में पधारे। आचार्यश्री के मंगल शुभागमन से कॉलेज परिवार भी हर्षित नजर आ रहा था।
इसके पूर्व शुक्रवार को प्रातःकाल युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उम्मेदगढ़ से मंगल विहार किया। अब आचार्यश्री अपनी धवल सेना के साथ क्रमशः अहमदाबाद के निकट होते जा रहे हैं। अहमदाबादवासी भी अपने आराध्य के अभिनंदन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। कोबा में स्थित प्रेक्षा विश्व भारती में आचार्यश्री वर्ष 2025 का चतुर्मास होना निर्धारित है। चतुर्मास व्यवस्था समिति भी चातुर्मासिक व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप देने में जुटी हुई है। लगभग 12 किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री इडर में पधारे।
कॉलेज परिसर में बने ‘महाश्रमणोत्सव समवसरण’ में आयोजित मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगल संबोध प्रदान करते हुए कहा कि दुनिया का हर आदमी सुखी रहना चाहता है। और आदमी ही दुनिया का हर प्राणी सुख में रहने का इच्छुक होता है, परन्तु सुख चाहने वाले कई बार दुःखी दिखाई देते हैं। एक प्रश्न हो सकता है कि वे कौन-से उपाय हैं, जिनका अनुशीलन कर आदमी सुख बन सकता है, अथवा रह सकता है? शास्त्र में सुखी बनने के सूत्र बताए गए हैं कि सुकुमारता को छोड़कर स्वयं को तपाने का प्रयास करना चाहिए। जो तपस्वी होता है, वह सुखी रह सकता है। जो कुछ कठिनाइयों अथवा कठोर परिस्थितियों को झेल सकता है, वह सुखी रह सकता है।
आदमी अपने जीवन में भौतिक सुविधाओं की इच्छा रखता है। कई बार ये इच्छाएं इतनी ज्यादा हो जाती हैं, जो अवांछनीय बन जाती हैं। इस कारण आदमी अवांछनीय सुविधावादी मनोवृत्ति वाला बन जाता है तो वह दुःखी भी बन जाता है। यदि कोई आदमी मानसिक रूप से मजबूत हो और वह कुछ कठिनाइयों को सहने की भावना रखता हो तो वह सुखी रह सकता है। किसी भी समूह, संगठन अथवा संस्था के कार्यकर्ताओं में यदि सुविधावादी वृत्ति होती है तो वह समूह, संगठन अथवा संस्था कितना काम कर सकती है। कार्यकर्ता को कभी पलंग मिले न मिले, जमीन पर सोना पड़े, कहीं निंदा और कभी प्रशंसा भी सुनने को मिले तो भी अपने पथ से विचलित नहीं होते हैं।
साधु के जीवन को ही देखें तो साधु तो जमीन पर सोने वाले होते हैं। गर्मी, सर्दी और वर्षा में पैदल ही चलने वाले होते हैं, लेकिन साधु का जीवन सुखी होता है। उसे आराम की ज्यादा आकांक्षा, लालसा नहीं होती। इसलिए आदमी को स्वयं को तपाने का प्रयास करना चाहिए। साधु हो या सामान्य आदमी उसे ज्यादा मोह से बचने का प्रयास करना चाहिए। निर्मोहता की स्थिति होती है तो दुःखी होने से बचा जा सकता है। किसी समस्या से अप्रभावित रहते हुए समता-शांति में रहने का प्रयास होना चाहिए। स्वयं को तपाकर तपस्वी की भांति रहने का प्रयास हो तो आदमी सुखी बन सकता है। संसार में सुखी रहने के लिए इन सूत्रों पर ध्यान देने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने समुपस्थित जनता को उद्बोधित किया। आचार्यश्री के स्वागत में श्री लक्ष्मीलाल झाबक ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। स्थानीय तेरापंथ महिला मण्डल ने स्वागत गीत का संगान किया। भाविक व प्रक्षाल खिंवेसरा ने अपनी अभिव्यक्ति दी। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने आचार्यश्री के समक्ष अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। श्री योगेशभाई पटेल आदि ने भी अपनी अभिव्यक्ति दी व आचार्यश्री से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In