• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे, अमृतसर में हाई अलर्ट

स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे, अमृतसर में हाई अलर्ट

June 6, 2025
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ शब्द ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, राहुल गांधी की टिप्पणी पर पंजाब में विवाद

July 12, 2026
जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप

July 12, 2026
युद्धविराम टूटा, ट्रंप का पलटवार; ईरान पर हवाई हमले, होर्मुज में 500 जहाज फंसे

खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता

July 12, 2026
“शून्य से अनंत” प्रदर्शनी का यूएन में शुभारंभ, भारत की गणितीय परंपरा को वैश्विक मंच

2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत

July 12, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है

July 12, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 12, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे, अमृतसर में हाई अलर्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 6, 2025
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे, अमृतसर में हाई अलर्ट

डेस्क:ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं बरसी के दिन अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में खालिस्तान समर्थक नारे लगे हैं। शुक्रवार को सामने आई एक वीडियो में स्वर्ण मंदिर के परिसर में उमड़ी भीड़ को ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाते हुए सुना जा सकता है। यह नारे शिअद (मान गुट) के नेता सिमरनजीत सिंह मान की उपस्थिति में लगे हैं।

मामला सामने आने के बाद अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने कहा है कि यह नारे हमेशा ही लगते रहे हैं और इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा, “ये नारे यहां और दुनिया भर में हमेशा लगाए जाते रहे हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “आज तक सरकार के पास इस बात का जवाब नहीं है कि सिखों के सबसे पवित्र स्थल पर हमला क्यों किया गया। सिख अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे। फिर भी बिना किसी चेतावनी के, हम पर हमला किया गया, जैसे दुश्मन देशों पर हमला किया जाता है।”

भारतीय सेना ने खालिस्तानी समर्थकों पर एक्शन लेते हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार लॉन्च किया था। 1 से 8 जून 1984 तक चले इस ऑपरेशन का उद्देश्य स्वर्ण मंदिर परिसर से भिंडरावाले के नेतृत्व वाले उग्रवादियों को मार गिराना था। सुरक्षाबलों का एक्शन का उद्देश्य स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकियों को मार गिराना था, लेकिन पंजाब का एक वर्ग इसे पवित्र स्वर्ण मंदिर में सैन्य एक्शन के रूप में देखता है।

अमृतसर में पुलिस अलर्ट

इस बीच ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर पंजाब को छावनी में बदल दिया गया है। पंजाब पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शहर के एंट्री और एग्जिट के साथ-साथ अंदरूनी क्षेत्रों में कई चेकपॉइंट लगाए गए हैं। अमृतसर के आस पास वाले शहरों में पुलिस अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से स्वर्ण मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा की जा रही है और आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। शहर की सुरक्षा के लिए करीब 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इस बीच सिख कट्टरपंथी समूह दल खालसा ने अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा सर्वोच्च सिख धार्मिक पीठ के मंच से संबोधन देने पर आपत्ति जताई है। जिसके बाद एसजीपीसी, पुलिस और एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। दल खालसा ने गुरुवार देर शाम शहीदी मार्च निकाला। इसके अलावा दल खालसा की ओर से आज अमृतसर बंद भी बुलाया गया है।

Previous Post

रेपो रेट में 0.50% कटौती, आम आदमी को राहत

Next Post

पीएम मोदी ने किया विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का उद्घाटन

Next Post
पीएम मोदी ने किया विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का उद्घाटन

पीएम मोदी ने किया विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘कॉम्प्रोमाइज्ड’ शब्द ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, राहुल गांधी की टिप्पणी पर पंजाब में विवाद
  • जॉर्जिया में भारतीय-अमेरिकी टेक अधिकारी की हत्या, घरेलू हिंसा मामले में पति पर आरोप
  • खाड़ी में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान के कई शहरों में विस्फोट; हॉर्मुज संकट से बढ़ी वैश्विक चिंता
  • 2028-29 के लिए UNSC की गैर-स्थायी सदस्यता अभियान शुरू करेगा भारत
  • समझौता तोड़ने पर अमेरिका पर बरसा ईरान, कहा- ताली दोनों हाथों से बजती है
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In