जयपुर:राजस्थान में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जोधपुर में हिंसा थमने से पहले ही नागौर में भी सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। यह पूरी घटना नागौर शहर के किदवई मोहल्ले में हुई थी। इस घटना से लोगों में डर बना हुआ है।नमाज के बाद एक समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। फिलहाल नागौर में स्थिति नियंत्रण में है। तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बताया जाता है कि एक विशेष समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। उसके बाद एक दूसरे पर की जमकर पत्थरबाजी की जिससे पास में खड़े आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह पूरी घटना ईद की नमाज अदा करने के दौरान हुई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
