जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के खेड़ापा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मार्च में एक महिला ने गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के वजह से आत्महत्या कर ली थी। वहीं अब दो महीने बाद महिला की छोटी बहन ने भी आत्महत्या कर ली है। बड़ी बहन को न्याय दिलवाने के लिए छोटी बहन लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रही थी।
दो बहनों के आत्महत्या करने के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं कि इस वजह से दोनों बहनों ने ये कदम उठाया।
क्या है मामला?
एनडीटीवी के मुताबिक छोटी बहन ने 11 अप्रैल को बड़ी बहन के साथ हुई घिनौनी हरकत के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था कि आरोपी स्थानीय ई-मित्र सेवा केंद्र संचालक महिपाल ने उसकी बड़ी बहन को प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे। इस मामले में छोटी बहन ने कुल 8 लोगों के नाम अपनी शिकायत में दर्ज करवाए थे।
छोटी बहन ने शिकायत में बताया था कि महिपाल और उसके साथियों ने करीब चार साल तक बड़ी बहन का गैंगरेप किया और धमकी भी दी। इस दौरान ब्लैकमेल करके पैसों की उगाही भी की। 20 मार्च को परेशान होकर बड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के बाद छोटी बहन ने पुलिस को चेतावनी दी थी कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी भी जान ले लेगी। आरोप है कि पुलिस ने छोटी बहन की शिकायत के बाद एफआईआर तो दर्ज कर ली थी मगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
छोटी बहन का भी किया यौन उत्पीड़न
बड़ी बहन के आत्महत्या कर लेने के बाद आरोपी ने छोटी बहन को भी कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने छोटी बहन को भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया गया। छोटी बहन ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी बेखौफ थे और कह रहे थे कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
टंकी पर चढ़ी और खा लिया जहर
पुलिस के एक्शन न लेने और थाने के चक्कर काट-काटकर परेशान हुई छोटी बहन पानी की टंकी में चढ़ी और जहर खा लिया। इसके बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। दो बहनों के आत्महत्या के इस चौंकाने वाले मामले के सामने आने के बाद राजपूत समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है। एमडीएम अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए भीड़ जमा हो गई।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत