गर्मियां शुरू होते ही बाजार में स्वाद में मीठे और पेट को ठंडक पहुंचाने वाले तरबूज दिखाई देने लगते हैं। तरबूज के 92 प्रतिशत हिस्से में पानी होता है जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाए रखने में मदद करता है। तरबूज में विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम और लाइकोपीन और सिट्रुलिन जैसे प्लांट कैमिकल मौजूद होने की वजह से ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बावजूद इसके विशेषज्ञों की मानें तो इस लाल फल का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर को फायदे की जगह नुकसान होना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा तरबूज खाने से सेहत को होते हैं कौन से बड़े नुकसान।
पाचन संबंधी समस्या-
तरबूज में पानी के साथ-साथ डाइटरी फाइबर की मात्रा भी काफी पाई जाती है। डाइटरी फाइबर का ज्यादा सेवन करने से पेट से संबंधित कई समस्याओं से सामना हो सकता है। इन समस्याओं में गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसी समस्याएं शामिल होती हैं।
ग्लूकोज का स्तर-
तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा काफी पाई जाती है। यही कारण है कि तरबूज का ज्यादा सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज लेवल में इजाफा हो सकता है। मधुमेह रोगियों को तो तरबूज का सेवन नियंत्रित मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।
ओवर हाइड्रेशन-
तरबूज में पानी की अधधिकता की वजह से जब इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाता है तो शरीर में भी पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है। शरीर में पानी के बढ़े हुए स्तर के कारण शरीर से कई बार पानी बाहर नहीं निकल पाता, जिसके कारण शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है और व्यक्ति को थकान, पैरों में सूजन जैसी कई समसयाएं परेशान करने लगती हैं।
लिवर में सूजन-
डॉक्टर्स कहते हैं कि एल्कोहल का लगातार सेवन करने वाले किसी भी इंसान को बहुत ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से बचना चाहिए। लाइकोपीन का हाई लेवल एल्कोहल के साथ शरीर पर बुर असर डालता है। एल्कोहल का अधिक सेवन करने वाले अगर हाई क्वांटिटी में तरबूज खाएंगे तो इससे लिवर में सूजन का खतरा बढ़ सकता ।
कार्डियोवस्क्यूलर-
तरबूज को पोटैशियम का एक बेहद अच्छा स्रोत माना जाता है। ये बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट फंक्शन और दिल की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है। बावजूद इसके शरीर में पोटैशियम की अत्यधिक मात्रा कार्डियोवस्यक्यूलर से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ावा देती है। जो दिल की अनियमित धड़कनें या कमजोर पल्स का कारण बन सकती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
