• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

जयपुर में बॉस की प्रताड़ना से युवक ने आत्महत्या की

April 16, 2025
इतिहास स्मृति नहीं, राष्ट्र निर्माण की शक्ति है: अजीत डोभाल

अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी

April 24, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

April 24, 2026
विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज

April 24, 2026
पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

April 24, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

ममता बनर्जी का समय समाप्त, भतीजा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा : अमित शाह

April 24, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर राहतभरी खबर, सरकार ने किया स्पष्ट

April 24, 2026
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट

April 24, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

April 24, 2026
उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

जयपुर में बॉस की प्रताड़ना से युवक ने आत्महत्या की

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 16, 2025
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
गुवाहाटी के हॉस्टल में मृत मिला IIT का छात्र, इस साल ऐसी मौत की यह चौथी घटना

जयपुर :राजस्थान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने ऑफिस के बॉस की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। युवक ने मरने से पहले लिए अपने सुसाइड नोट में दर्दनाक खुलासे किए हैं। मृतक के परिजनों को उसका सुसाइड नोट तकिए के नीचे मिला।

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आनंद बिहार-बी, बेनाड रोड निवासी 35 साल के मुकेश कुमार जांगिड ने ऑफिस के बॉस द्वारा किए जा रहे मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों को उसका सुसाइड नोट तकिए के नीचे मिला, जिसमें उसने ऑफिस के दो सीनियर अधिकारियों द्वारा झूठे केस में फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी।

मुकेश, विद्याधर नगर के सेंट्रल स्पाइन स्थित एक कंपनी में करीब 15 साल से काम कर रहा था। शनिवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सो गए। रात करीब 12:15 बजे मुकेश ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे SMS अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भाई लोकेश कुमार की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई राम सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ऑफिस के बॉस दिलीप सिंह चौहान और सहयोगी राजेश अरोरा के नाम साफ तौर पर लिखे गए हैं।

सुसाइड नोट में मुकेश ने लिखा, “पापा, जहां तक लड़ सका, लड़ा। लेकिन, अब हार गया हूं। बॉस दिलीप सिंह और राजेश अरोरा ने मुझे मानसिक रूप से इतना परेशान किया कि अब जीने की हिम्मत नहीं बची। मुझसे झूठे कागजों पर साइन करवाए गए और अब पुलिस केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मैं जेल नहीं जाना चाहता।”

मुकेश ने नोट में अपने परिजनों से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उन्हें इस दुख में नहीं देख सकता और खुद को असहाय महसूस कर रहा है। उसने पत्नी रेखा, भाइयों और माता-पिता से भावुक शब्दों में अंतिम विदा ली।

पुलिस ने बताया कि मुकेश 8 अप्रैल से ऑफिस नहीं गया था और अंदर ही अंदर तनाव में जी रहा था। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Previous Post

दिग्विजय सिंह बोले: ‘मोदी को क्यों नहीं बनाएं भाजपा के अध्यक्ष?

Next Post

कांग्रेस ने ईडी चार्ज शीट को बताया बदले की राजनीति

Next Post
शेयर गिरावट पर राहुल का मोदी पर वार

कांग्रेस ने ईडी चार्ज शीट को बताया बदले की राजनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अजीत डोभाल का संदेश: देश की सुरक्षा और विकास सबकी साझा जिम्मेदारी
  • दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान
  • ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब
  • पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
  • इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In