• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्वामी, सिब्बल, चिदंबरम सरीखे 72 नेता राज्यसभा से हो रहे हैं रिटायर

कांग्रेस के 4 सांसदों का निलंबन रद्द, वापस पटरी पर लौटी लोकसभा की कार्यवाही

August 1, 2022
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो

July 12, 2026
नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक

July 12, 2026
ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल

July 12, 2026
जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना

July 12, 2026
बदायूं में रिश्तों की हत्या: पति ने पत्नी की अस्मत का सौदा कर गैंगरेप कराया

महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी

July 12, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कानपुर में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पति-पत्नी ने सेल्फॉस खाकर दी जान

July 12, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के संकेत, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

July 12, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

लपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

July 12, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

July 12, 2026
उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

उमर खालिद-शरजील इमाम को जमानत क्यों नहीं? CJI सूर्यकांत ने बताई वजह

July 12, 2026
रोहित-कोहली का जलवा फिर दिखेगा, 9 घरेलू वनडे मैचों का ऐलान

14 जुलाई से भारत-इंग्लैंड वनडे जंग, रोहित-कोहली के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

July 12, 2026
टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन का वार, ‘व्हाइटवॉश’ के बाद फिर छेड़ी बहस

टीम इंडिया की हार पर माइकल वॉन का वार, ‘व्हाइटवॉश’ के बाद फिर छेड़ी बहस

July 12, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कांग्रेस के 4 सांसदों का निलंबन रद्द, वापस पटरी पर लौटी लोकसभा की कार्यवाही

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 1, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वामी, सिब्बल, चिदंबरम सरीखे 72 नेता राज्यसभा से हो रहे हैं रिटायर

File Photo

Share on FacebookShare on Twittershare on whatsapp

नई दिल्ली:भारी हंगामे के बीच लोकसभा ने कांग्रेस के चार सदस्यों का निलंबन वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जिन सासंदों का निलंबन रद्द किया गया है उनमें मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, ज्योतिमणि और राम्या हरिदास का नाम शामिल है। निलंबन वापस लिए जाने के साथ ही मानसून सत्र में सदन के भीतर पिछले कई दिनों से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया। बता दें कि लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के दौरान तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन करने और आसन की अवमानना करने के मामले में गत 25 जुलाई को कांग्रेस के इन चार सदस्यों को चालू सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था।

संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ रही है। विपक्ष सरकार पर गंभीर मुद्दों पर चर्चा न कराने का आरोप लगा रहा है। हालांकि सोमवार को कांग्रेस सासंदों का निलंबन वापस लिए जाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही वापस पटरी पर लौट आई। लोकसभा ने आज दोपहर कांग्रेस सांसदों के निलंबन को रद्द करने के बाद महंगाई पर बहस शुरू कर दी।

इससे पहले सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। दो बार स्थगन के बाद दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर पीठासीन उपाध्यक्ष भुवनेश्वर कालिता ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके तत्काल बाद विपक्षी दलों के सदस्यों ने महंगाई और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे को लेकर हंगामा आरंभ कर दिया।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, ज्योतिमणि और राम्या हरिदास का निलंबन वापस लेने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी। इन सदस्यों का निलंबन वापस लिए जाने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की सहमति से वह यह व्यवस्था दे रहे हैं कि अब कोई भी सदस्य आसन के निकट और आसन के सामने तख्तियां लेकर नहीं आएगा।

इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष को यह भरोसा दिलाना चाहिए कि उसके सदस्य सदन में तख्तियां लेकर नहीं आएंगे और आसन के सामने तख्तियां नहीं लहराएंगे। ओम बिरला ने कहा, ‘‘पिछले दिनों सदन में हुई घटनाओं ने हम सबको आहत किया है। मुझे भी आहत किया है और देश की जनता को भी पीड़ा पहुंची है।’’

उनका कहना था कि संसद देश की सर्वोच्च संस्था है। संवाद और चर्चा से इस सदन की प्रतिष्ठा स्थापित की गई है। पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों ने संवाद और चर्चा के माध्यम इस सदन की प्रतिष्ठा बढ़ाई। उन्होंन कहा, ‘‘इस सदन की मर्यादा की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है…चर्चा से ही समसयाओं का समाधान निकलेगा। आजादी के बाद संसद से बड़ी-बड़ी समस्याओं का समाधान निकला…आजादी का अमृतकाल चल रहा है…आपसे आग्रह है कि आप सदन की मर्यादा बनाए रखें।

Previous Post

युद्ध के बीच यूक्रेन ने शुरू किया अनाज का निर्यात, लेबनान भेजा 26,000 टन मक्का

Next Post

राजस्थान में बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद: कोटा में सिपाही के हाथ-पैर तोड़े, भरतपुर में पुलिस पर की फायरिंग

Next Post
राजस्थान में बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद: कोटा में सिपाही के हाथ-पैर तोड़े, भरतपुर में पुलिस पर की फायरिंग

राजस्थान में बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद: कोटा में सिपाही के हाथ-पैर तोड़े, भरतपुर में पुलिस पर की फायरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पर्यटन तभी सुरक्षित, जब सुरक्षा सर्वोच्च हो
  • नीता अंबानी के नाम बड़ी उपलब्धि, भारत की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में रहीं नंबर एक
  • ताज होटल में बम की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकला कॉल
  • जम्मू-कश्मीर में सत्ता संग्राम तेज, उमर के आरोपों पर भाजपा ने साधा निशाना
  • महिला कांस्टेबल से कथित दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच में जुटी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In