• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस से BJP में आए थे चव्हाण, नहीं दिला पाए वोट तो बातचीत बंद; दरार

कांग्रेस से BJP में आए थे चव्हाण, नहीं दिला पाए वोट तो बातचीत बंद; दरार

June 21, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

कांग्रेस से BJP में आए थे चव्हाण, नहीं दिला पाए वोट तो बातचीत बंद; दरार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 21, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस से BJP में आए थे चव्हाण, नहीं दिला पाए वोट तो बातचीत बंद; दरार

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों से ऐन पहले फरवरी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल हो गए थे। खुद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था इससे पार्टी को बड़ी उम्मीद जगी थी कि चव्हाण के शामिल होने से नांदेड़ लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत बड़े मार्जिन से होगी क्योंकि अशोक चव्हाण ने मोदी लहर होने के बावजूद 2014 में नांदेड़ से करीब 82 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी लेकिन भाजपा की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

नांदेड़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार और सीटिंग सांसद प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर करीब 60 हजार मतों के अंतर से कांग्रेस के बसंतराव चव्हाण से चुनाव हार गए। अब भाजपा इस बात पर चिंतन-मंथन कर रही है कि अशोक चव्हाण को शामिल कराने के बावजूद नांदेड़ में उसके उम्मीदवार की हार क्यों हुई? पार्टी ने नांदेड़ में हार के कारणों का पता लगाने के लिए राधाकृष्ण विखे पाटिल को निरीक्षक नियुक्त किया है, जो शनिवार को वहां जा रहे हैं।

उधर, भाजपा कैंडिडेट चिखलीकर ने विखे पाटिल के पहुंचने से पहले ही संसदीय क्षेत्र के कई विधानसभा और तालुका क्षेत्रों में बैठकें कीं और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया है। लोकमत की रिपोर्ट के मुताबिक, चिखलीकर इस बात से नाराज बताए जा रहे हैं कि अशोक चव्हाण उन्हें अपेक्षित वोट दिला पाने में नाकाम रहे। इन बैठकों के दौरान चिखलीकर ने कुछ ऐसे बयान दिए, जिससे उनकी नाराजगी जगजाहिर हो चुकी है। उनके बयान से पार्टी भी असमंजस में है।

खबर है कि नांदेड़ की बैठक में चिखलीकर ने पार्टी के नगर अध्यक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने अशोक चव्हाण पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अशोक चव्हाण का भाजपा में प्रवेश’ भी उनकी हार का एक कारण है; हालांकि, बाद में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर सफाई दी लेकिन माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच मन मुटाव बढ़ता जा रहा है और पार्टी में दरार चौड़ी होती जा रही है।

चुनाव नतीजों के बाद मुंबई में भले ही अशोक चव्हाण और चिखलीकर के बीच बातचीत हुई थी लेकिन जब से चिखलीकर ने विवादित बयान दिया है, तब से चव्हाण ने उनसे दूरी बना ली है। पिछले पांच दिनों तक चव्हाण नांदेड़ में रहे लेकिन उन्होंने इस दौरान चिखलीकर से दूरी बनाए रखी और उनसे कोई बातचीत नहीं की। नांदेड़ में इन दोनों नेताओं की न तो आपस में कोई मुलाकात हो सकी और न ही बातचीत। इस वजह से पार्टी में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी के एक वर्ग इस हार के लिए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ही जिम्मेदार ठहरा रहा है और उन्हें ही इसका सूत्रधार बता रहा है।  बता दें कि अशोक चव्हाण मूलतः औरंगाबाद जिले की पैठण तहसील के रहने वाले हैं लेकिन उनके पूर्वज नांदेड़ में आकर बस गए थे और तब से वो नांदेडकर कहलाने लगे। पिता शंकरराव चव्हाण से उन्हें राजनीतिक विरासत  मिली  है जो दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अशोक चव्हाण भी 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक डेढ़ साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Tags: अशोक चव्हाणदेवेंद्र फडणवीस
Previous Post

हज के दौरान मरे तो सऊदी नहीं भेजेगा शव, फिर कैसे होता है अंतिम संस्कार

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नागदा में शिविर का आयोजन

Next Post
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नागदा में शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नागदा में शिविर का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In