इंदौर। इंदौर शहर में ऐप बेस्ड राइड सर्विस की आड़ में दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 17 वर्षीय नाबालिग रैपिडो बाइक चालक की हैवानियत का शिकार हुई। वारदात के बाद सदमे और दर्द में भी किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने मोबाइल पर ChatGPT के जरिए महिला अपराध से जुड़ी हेल्पलाइन नंबर तलाशे और पुलिस को फोन किया। रावजी बाजार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अंकित नागर के रूप में हुई है, जो राजगढ़ जिले का मूल निवासी है। फिलहाल वह इंदौर के नेहरू नगर इलाके में दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रह रहा था और बीए की पढ़ाई कर रहा था। खर्च चलाने के लिए वह पार्ट-टाइम रैपिडो चालक के तौर पर काम करता था।
वारदात क्या हुई
पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता ने मोबाइल ऐप के माध्यम से राजवाड़ा जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। आरोप है कि चालक ने तय लोकेशन पर न ले जाकर सस्ते कपड़े दिलाने का झांसा दिया और उसे परदेशीपुरा क्षेत्र ले गया। वहीं कथित तौर पर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद रात करीब नौ बजे आरोपी किशोरी को शनि मंदिर के पास छोड़कर मौके से फरार हो गया।
थाने के करीब रहती है पीड़िता
मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के कुछ बयानों को लेकर संदेह के बिंदु भी सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता थाने के काफी नजदीक की रहने वाली है, इसके बावजूद उसने तत्काल पुलिस या परिजनों से संपर्क नहीं किया। इसके अलावा उसके मोबाइल से रैपिडो बुकिंग की हिस्ट्री भी डिलीट मिली है। इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

