• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

May 22, 2023
जब मदरसे बन गए बारूदघर: मासूमियत की जगह जिहाद

शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा

April 29, 2026
‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ

April 29, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

April 29, 2026
तीनों खान एक साथ स्क्रीन पर? आर्यन खान की सीरीज को लेकर चर्चाएँ तेज़

तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत

April 29, 2026
भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च

April 29, 2026
विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

विराट कोहली का प्रेरक संदेश, लक्ष्य पाने के लिए समर्पण जरूरी

April 29, 2026
आईपीओ

पारले प्रोडक्ट्स के आईपीओ की चर्चा शुरू, निवेश बैंकों से बातचीत जारी

April 29, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

April 29, 2026
रेयर अर्थ मैग्नेट में आत्मनिर्भर होगा भारत, नई स्कीम जल्द

आने वाले महीनों में महंगी हो सकती हैं कारें, ऑटो सेक्टर पर लागत का बढ़ता दबाव

April 29, 2026
गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

गन्ने का जूस: ताजगी का स्वाद, पर हर किसी के लिए नहीं

April 29, 2026
शिव कृपा पाने का अवसर: आज है भाद्रपद कृष्ण पक्ष का बुध प्रदोष व्रत

आज का भौम प्रदोष: भगवान शिव की विशेष कृपा का दुर्लभ योग

April 29, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 29 अप्रैल 2026

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

वापी में महातपस्वी ने बहाई ज्ञानगंगा, श्रद्धालुओं ने लगाए गोते

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 22, 2023
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
ज्ञान का है परम महत्त्व : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

वापी, वलसाड (गुजरात) : दो दशक बाद वापी की धरा पर दो दिवसीय मंगल प्रवास को पहुंचे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने वापीवासियों को कृपा बरसाते हुए अपने प्रवास के दूसरे दिन अर्थात् सोमवार को प्रातःकाल नगर भ्रमण को पधारे। आचार्यश्री के नगर भ्रमण के दौरान वापीवासी सैंकड़ों-सैंकड़ों श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों, सोसायटीज और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के निकट दर्शन करने और श्रीमुख से मंगल आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। आचार्यश्री की इस कृपा से वापीवासी गदगद थे। जन-जन पर आशीषवृष्टि करते हुए आचार्यश्री लगभग ढाई घंटे के भ्रमण के उपरान्त श्री कृष्णा इण्टरनेशनल स्कूल में पधार गए।

दमनगंगा सहित अन्य कई नदियों के मुहाने और अरब सागर से कुछ दूर इस औद्योगिक नगर में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी का मंगल पदार्पण आध्यात्मिकता के रंग नजर आ रहे थे। ‘महाश्रमण समवसरण’ में उपस्थित वापीवासियों को आचार्यश्री ने मंगल पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि हमारी दुनिया में ज्ञान का परम महत्त्व होता है। ज्ञान के दो प्रकार बताए गए हैं-एक ज्ञान जो बाहरी रूप में ग्रहण किया जाता है। जैसे अपने इन्द्रियों, कान से सुनकर, आंख देखकर अथवा पढ़कर, स्पर्श कर, सूंघकर। इस ज्ञान को कुण्ड के पानी के समान मान लिया जाए कि इसमें आदमी द्वारा जितना ज्ञान एकत्रित किया जाएगा, उतना ही ज्ञान उसे प्राप्त हो सकता है। एक ज्ञान होता है आंतरिक ज्ञान। उसे ‘आत्मसमुत्थ ज्ञान’ भी कहा जाता है। यह ज्ञान आत्मा की स्फुरणा से प्राप्त होता है। इसे अतिन्द्रिय ज्ञान भी कहा जाता है। यह ज्ञान विशेष होता है। यह ज्ञान कुंए के पानी के समान होता है, कितना भी निकालो, यह समाप्त नहीं होता। इस ज्ञान के माध्यम से आदमी को स्वयं सत्य को खोजने का प्रयास होना चाहिए।

किसी के द्वारा बताए गए धर्म, ग्रन्थ, साहित्य आदि के ज्ञान को अपने आंतरिक ज्ञान और अपनी बुद्धि से परीक्षण करने के बाद स्वीकार करने का प्रयास करना चाहिए। सत्य की खोज के लिए आदमी के भीतर अनाग्रह की चेतना पुष्ट होनी चाहिए। अपने मत अथवा पंथ के प्रति अनाग्रह का भाव न हो तो सत्य की खोज में सुविधा हो सकती है।

आचार्यश्री ने आगे प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आदमी को संसार के सभी प्राणियों के प्रति मंगल मैत्री का भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। किसी से कोई वैर, विरोध न हो, सबके प्रति मंगल मैत्री का भाव हो। अहिंसा और मैत्री की भावना से आत्मा भी निर्मल रह सकती है। वर्तमान जीवन के साथ-साथ सुगति की प्राप्ति भी संभव हो सकती है। इस प्रकार आदमी को सच्चाई के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए, जिससे जीवन उन्नत बन सके।

आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीवर्या संबुद्धयशाजी ने जनता को उद्बोधित किया। वापी शहरवासियों ने भी अपने आराध्य के प्रति अपनी आस्थासिक्त भावनाओं को अभिव्यक्ति दी। इस क्रम में स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री विजय बोथरा, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री विमल झाबक, तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती करुणा बागरेचा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की अध्यक्ष श्रीमती वीणा बोथरा, श्री नन्दलाल मेहता, श्रीमती मीनाक्षी बच्छावत, उपाध्यक्ष श्री राजेश दूगड़, श्री संजय भण्डारी व बालिका मैत्री बोथरा ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी। बालिका आद्या बच्छावत, श्री दर्शन भण्डारी, श्रीमती मुस्कान बोथरा, श्रीमती प्रेक्षा कच्छारा व श्री नथमल भोगड़ ने अपने-अपने गीतों का संगान किया। तेरापंथ कन्या मण्डल ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति देते हुए 14 नियमों का आचार्यश्री से त्याग ग्रहण किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

Previous Post

क्या आपने लीक की शाहरुख के साथ चैट, समीर वानखेड़े की हाई कोर्ट में खिंचाई; पर गिरफ्तारी से राहत

Next Post

मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर भड़की हिंसा, दोबारा लगा कर्फ्यू; सेना भी लौटी

Next Post
मणिपुर में सुधर रहे हालात, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें

मणिपुर की राजधानी इंफाल में फिर भड़की हिंसा, दोबारा लगा कर्फ्यू; सेना भी लौटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां का मदरसा अवैध घोषित, 17 पूर्व छात्रों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का दावा
  • ‘चैप्टर-1 खत्म’ — स्वाति मालीवाल का राजनीतिक पलटवार, मोदी-शाह की खुलकर तारीफ
  • राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय
  • तीनों खान एक साथ? आमिर खान ने शाहरुख-सलमान संग फिल्म पर दिया संकेत
  • भारत में मोटर खेलों का नया दौर, पहली एफ-वन सिम रेसिंग चैम्पियनशिप लॉन्च
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In