• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार में ओलों की बारिश, आंधी से मची तबाही

कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार में ओलों की बारिश, आंधी से मची तबाही

April 21, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार में ओलों की बारिश, आंधी से मची तबाही

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 21, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोसी, सीमांचल और उत्तर बिहार में ओलों की बारिश, आंधी से मची तबाही

पटना:उत्तर बिहार के साथ ही कोसी और सीमांचल में तेज आंधी के साथ ओला गिरने से भीषण गर्मी से कई जिलों में राहत मिली है। हालांकि राज्य के तीन जिले औरंगाबाद, रोहतास और सारण में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

उत्तर बिहार के बगहा, बेतिया में तेज हवा के बीच मंगलवार की रात झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे। वैशाली के भगवानपुर, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर में भी बुधवार सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। मधेपुरा, सुपौल, पूर्वी चंपारण और मधुबनी में झमाझम बारिश हुई।

इससे आम और लीची की फसलों के साथ गेहूं को नुकसान हुआ है। अभी कई जगह पर गेहूं की मड़ाई चल रही है। 40 से 50 किमी की रफ्तार से चली आंधी और पानी से उत्तर बिहार के कई जिलों में जनजीवन पर असर पड़ा है। इन जिलों में आंशिक बादलों के छाये रहने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

वैशाली के भगवानपुर, मोतिहारी सहित सभी इलाकों में बड़े आकार के ओले गिरे। लोगों के बीच सेब के आकार के ओले गिरने की वजह से कौतूहल की स्थिति रही। ओले का आकार इतना बड़ा था कि वह देर तक नहीं पिघला। एक घंटे बाद तक लोग उसे बर्तन में जमा करते रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा का कहना है कि इस मौसम में ओला गिरना सामान्य घटना है। काफी ऊंचाई तक विशेष प्रकार के बादल बनने की वजह से ओले का आकार बड़ा रहा। वायुमंडल में नीचे गिरने के क्रम में ये नहीं पिघले।

21 और 22 को भी आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से 21 अप्रैल को दस जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। ये जिले पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर हैं। इन जिलों में एक-दो जगहों पर गरज-तड़क के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है। इन जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही 22 अप्रैल को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार की आंधी की स्थिति रहेगी।

फारबिसगंज में सबसे अधिक बारिश 
अररिया के फारबिसगंज में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। यहां मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की सुबह तक कुल 52 मिमी बारिश हुई। सुपौल के निर्मली में 27 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 25.6 मिमी, अररिया में 24.8 मिमी, अररिया के नरपंतगंज में 22.4 मिमी, सुपौल के त्रिवेणीगंज में 21. मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 19.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 18.6 मिमी, मधुबनी के फुलपरास में 18.4 मिमी, मधेपुरा के माडीपुर में 18.4 मिमी और मधुबनी के झंझारपुर में 16.5 मिमी बारिश हुई है।

सारण, रोहतास और औरंगाबाद में भीषण गर्मी
राज्य के तीन जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार बना हुआ है और यहां पछुआ हवा प्रभावी है। बुधवार को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। औरंगाबाद राज्यभर में सबसे गर्म रहा। सारण में तापमान 40.3 डिग्री और रोहतास में 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रहा।

पटना में डेढ़ डिग्री गिरा पारा 
पटना में अधिकतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट आई और दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। दिन में 12 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप निकली लेकिन ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली। दो दिनों में पटना का अधिकतम तापमान लगभग सात डिग्री तक नीचे आया है। अगले दो दिन भी मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। दो दिन बाद पारे में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं।

प्रमुख जगहों पर अधिकतम तापमान 
पटना 35.7 डिग्री
गया 39.5 डिग्री
पूर्णिया 30.5 डिग्री
भागलपुर 34 डिग्री

आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान
आंधी और बारिश से सबसे अधिक नुकसान मक्का की फसल को हुआ है। आम और लीची को नुकसान हुआ है। कई जगह खेत में लगे मक्के के पौधे गिर गए हैं। बारिश के कारण कुछ जगह गेहूं की कटनी और दौनी प्रभावित हुई है। दौनी के लिए खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल भींग गयी है।

दीवार गिरने से महिला की मौत
अररिया के रानीगंज स्थित महुआ गांव में आंधी के दौरान घर की दीवार गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। कटिहार के पोठिया में आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक किशोर की जान चली गयी। मृत किशोर पोठिया ओपी की खैरा पंचायत के शंकर यादव का 17 वर्षीय पुत्र चिंटू यादव था।

Previous Post

लालू यादव की जमानत का सीबीआई ने किया विरोध, कहा-आधी सजा पूरी नहीं की

Next Post

लाउडस्पीकर पर राष्ट्रीय नीति बनाकर पहले गुजरात, दिल्ली में लागू करें; मोदी सरकार से बोली शिवसेना

Next Post
बालासाहेब ठाकरे का चेला हूं, गोली मार दो पर झुकूंगा नहीं; ईडी के ऐक्शन पर भड़के संजय राउत

लाउडस्पीकर पर राष्ट्रीय नीति बनाकर पहले गुजरात, दिल्ली में लागू करें; मोदी सरकार से बोली शिवसेना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In