• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
एनकाउंटर

क्रिमिनल गैंग की तरह चल रही यूपी STF, राहुल ने भी उठाया मंगेश एनकाउंटर पर सवाल

September 8, 2024
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

लाहौर मोटरवे गैंगरेप केस: दो दोषियों की मौत की सजा बरकरार

June 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम में महिला की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

June 4, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर उत्तर प्रदेश

क्रिमिनल गैंग की तरह चल रही यूपी STF, राहुल ने भी उठाया मंगेश एनकाउंटर पर सवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 8, 2024
in उत्तर प्रदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
एनकाउंटर

लखनऊ। दो दिन पहले सुलतानपुर में हुए मंगेश यादव नाम के व्यक्ति के एनकाउंटर पर सियासत अभी जारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को लेकर कई बार सवाल उठा चुके हैं। एनकाउंटर को लेकर अखिलेश ने जब यूपी सरकार पर जाति देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया तो सत्ता पक्ष ने भी जवाबी पलटवार किया। पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी ही था कि अब राहुल गांधी ने भी सुलतानपुर एनकाउंटर पर सवाल उठा दिए। राहुल गांधी ने कहा, वर्दी पर लगी खून की छीटें साफ होनी चाहिए। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा, भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है। सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती। मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं – कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?

भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है।

सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती।

मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 7, 2024

राहुल गांधी ने आगे लिखा, STF जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिसपर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है। UP STF के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं। क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों? कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों। उत्तरप्रदेश में हुए सभी संदिग्ध एनकाउण्टर्स की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए। वर्दी पर लगी खून की छींटें साफ होनी चाहिए।

सर्राफा डकैती कांड के आरोपी का एसटीएफ ने किया था एनकाउंटर

दो दिन पहले तड़के पुलिस ने सुलतानपुर में सर्राफा डकैती कांड का एक आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था। एनकाउंटर एसटीएफ और यूपी पुलिस ने मिलकर किया था। पुलिस के मुताबिक मंगेश अयोध्या, प्रयागराज व वाराणसी मंडल का हार्डकोर शूटर अपराधी था। एक लाख के इनामी मंगेश की डकैती कांड में भी मुख्य भूमिका थी। मौके से 32 बोर की एक पिस्टल, कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा, बाइक और लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए थे।

Previous Post

इजरायल से निपटना है, एक हों इस्लामी देश; दुश्मनों से हाथ मिलाने को तैयार तुर्की

Next Post

घर तोड़ना गलती थी, समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करता; अजित पवार को हो रहा पछतावा

Next Post
घर तोड़ना गलती थी, समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करता; अजित पवार को हो रहा पछतावा

घर तोड़ना गलती थी, समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करता; अजित पवार को हो रहा पछतावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
  • पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल
  • भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन
  • मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In