<strong>श्रीनगर:</strong>जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में सुबह-सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस और सुरक्षा बलों के इस संयुक्त एनकाउंटर में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। पुलिस ने कहा है कि ऑपरेशन अभी भी जारी है।