• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शहबाज शरीफ के PM बनने से पहले ही पलटा चीन

क्या बेहतर होने जा रहे हैं भारत-पाक रिश्ते? शरीफ ने दिया PM मोदी के पत्र का जवाब

April 17, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

क्या बेहतर होने जा रहे हैं भारत-पाक रिश्ते? शरीफ ने दिया PM मोदी के पत्र का जवाब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 17, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
शहबाज शरीफ के PM बनने से पहले ही पलटा चीन

File Photo

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम ने भी शांति की बात कही है। खबर है कि शरीफ ने शनिवार को पीएम मोदी के पत्र का जवाब दिया और कहा है कि वह भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहते हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट पर बधाई देने के बाद शरीफ के नाम पत्र भी लिखा था। उस दौरान उन्होंने आतंक मुक्त क्षेत्र की बात कही थी। बीते रविवार को इमरान खान को सत्ता से बाहर करने के बाद सोमवार को शरीफ ने पीएम पद संभाला था।

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, संडे एक्सप्रेस को पता चला है कि शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से प्राप्त पत्र में शरीफ ने कहा कि उनका मुल्क ‘क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा’ के लिए प्रतिबद्ध है। खबर है कि उन्होंने पत्र में भारत के साथ ‘शांतिपूर्ण और सहयोगी’ संबंधों की मांग करते हुए लिखा है कि यह ‘सार्थक बातचीत’ से हासिल किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए शरीफ को बधाई दी थी और शांति की बात कही थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि को सुनिश्चित कर सकें।’ इसके जवाब में शहबाज ने ट्वीट किया था, ‘भारत के साथ पाकिस्तान शांतिपूर्ण और सहयोगी रिश्ते चाहता है। जम्मू और कश्मीर समेत कई मुद्दों का शांतिपूर्ण निपटारा बेहद जरूरी है। आतंक के खिलाफ पाकिस्तान के बलिदान को सभी जानते हैं। शांति सुनिश्चित करते हैं और अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान लगाते हैं।’

शरीफ के सत्ता संभालते ही नई दिल्ली की नजरें इस्लामाबाद, रावलपिंडी और लाहौर के घटनाक्रमों पर हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शासन में बदलाव ‘राजनयिक शुरुआत’ की पेशकश कर सकता है। अधिकारियों का मानना है कि शहबाज द्विपक्षीय वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए तैयार हैं। कहा जा रहा है कि भारत के साथ बेहतर कारोबारी रिश्ते पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।

ऐसे बिगड़े थे रिश्ते!
फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक और उसी वर्ष अगस्त में जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में दरार आ गई थी। दोनों देशों ने उच्चायोग कम कर दिए थे और फिलहाल, दोनों राजधानियों में पूर्णकालिक उच्चायोग नहीं हैं।

Previous Post

राष्ट्रपति चुनाव: NDA के पास 9000 वोट कम, मोदी-शाह संभालेंगे मोर्चा

Next Post

दौरे पर आ रहे बोरिस जॉनसन, ब्रिटेन की घरेलू समस्याओं को पीछा छोड़ने की करेंगे कोशिश

Next Post
दौरे पर आ रहे बोरिस जॉनसन, ब्रिटेन की घरेलू समस्याओं को पीछा छोड़ने की करेंगे कोशिश

दौरे पर आ रहे बोरिस जॉनसन, ब्रिटेन की घरेलू समस्याओं को पीछा छोड़ने की करेंगे कोशिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In