• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अणुव्रत अनुशास्ता महाश्रमण की मंगल सन्निधि में अणुव्रत यात्रा सम्पूर्ति समारोह का शुभारम्भ

अणुव्रत अनुशास्ता महाश्रमण की मंगल सन्निधि में अणुव्रत यात्रा सम्पूर्ति समारोह का शुभारम्भ

March 10, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अणुव्रत अनुशास्ता महाश्रमण की मंगल सन्निधि में अणुव्रत यात्रा सम्पूर्ति समारोह का शुभारम्भ

पूज्य सन्निधि में पहुंचे भारत सरकार के पूर्व गृहमंत्री श्री शिवराज पाटिल 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 10, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0

मुंबई:अणुव्रत आन्दोलन के 75 वर्ष की सम्पन्नता के संदर्भ में तेरापंथ धर्मसंघ ग्यारहवें अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष के शुभारम्भ की घोषणा एक वर्ष पूर्व की थी। इस अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष के संदर्भ में आचार्यश्री ने अपनी यात्रा को अणुव्रत यात्रा के रूप में भी घोषित किया था। रविवार को महाड़ के दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन त्रिदिवसीय अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ति समारोह का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत के पूर्व गृहमंत्री व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री शिवराज पाटिल भी पूज्य सन्निधि में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के मंगल महामंत्रोच्चार के साथ हुआ। तदुपरान्त आचार्यश्री ने अणुव्रत गीत का संगान किया तो उपस्थित जनता ने भी आचार्यश्री के साथ गीत का संगान किया। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के महामंत्री श्री भीखमचंद सुराणा ने कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान अणुव्रत के विभिन्न आयोजनों के संदर्भ में वीडियो की प्रस्तुति भी गई। अणुव्रत समिति-मुम्बई से जुड़े सदस्यों ने गीत का संगान किया।
साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने इस संदर्भ में उपस्थित जनता को उद्बोधित किया। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर, अणुव्रत अमृत महोत्सव के संयोजक श्री संचय जैन तथा सम्मान प्राप्तकर्ताओं की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए श्री भीखमचंद कोठारी व अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के प्रबन्ध न्यासी श्री तेजकरण सुराणा व श्रीमती खुशबू सेठिया ने अपनी-अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
पूज्य सन्निधि में उपस्थित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व गृहमंत्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री शिवराज पाटिल ने अपने वक्तव्य में कहा कि मैं यहां पर आचार्यश्री महाश्रमणजी के विचारों को सुनने के लिए आया हूं। अणुव्रत के संदर्भ में काफी ग्रन्थों का निर्माण हुआ है। वे सभी पुस्तकें लगभग मेरे पास उपलब्ध हैं। उसमें जीवन में सुख-शांति प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, यह सारी बातें उसमें लिखी हुई हैं। उनके आधार पर जीवन जीने से सुख और शांति भी मिल सकती है। अणुव्रत के विचार से एकता बनी रह सकती है। ऐसा ही मार्ग हमारे आचार्यश्री महाश्रमणजी जनता को बता रहे हैं। सकुशल मानव जीवन के लिए एकता बहुत आवश्यक है। मुझे विश्वास है कि अणुव्रत के द्वारा ही एकता बनी रह सकती है। मेरा सौभाग्य है कि मैं आचार्यश्री के समक्ष एक अच्छे कार्यक्रम में उपस्थित हो पाया।
अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि मानव जीवन में कोई त्राण नहीं बन सकता। इस जीवन में मृत्यु, बीमारी और बुढ़ापा से कोई त्राण नहीं दे सकता। मानव का असली त्राण और शरण धर्म-अध्यात्म में प्राप्त हो सकता है। साधारण गृहस्थ भी अपने जीवनशैली को अच्छा बनाने के लिए अणुव्रत के नियमों का पालन करने का प्रयास करे। अणुव्रत के नियमों का पालन करने के लिए किसी धर्म, जाति, संप्रदाय आदि की आवश्यकता नहीं, यहां तक यदि कोई नास्तिक भी हो तो वह भी अणुव्रत के नियमों को अपने जीवन में उतार सकता है और अपनी जीवनशैली को अच्छा बना सकता है। अणुव्रत अमृत महोत्सव वर्ष चल रहा है। 12 मार्च को सम्पन्नता की बात है। परम पूज्य आचार्यश्री ने तुलसी ने अणुव्रत आन्दोलन का शुभारम्भ किया था। इसमें कितने-कितने लोगों ने श्रम, समय और शक्ति का नियोजन किया है और कर भी रहे हैं। आज शिवराजजी का भी आना हुआ है। आप तेरापंथ से वर्षों से जुड़े हुए हैं। अच्छा जीवन जीने का प्रयास हो। चुनाव में भी शुद्धता रहे। इसके लिए अणुव्रत विश्व भारती भी ध्यान दे सकती है। पूर्व के कार्यकर्ता व उनके परिवार के लोग आए हुए हैं। वे भी अपने पूर्वजों के दिखाए पथ पर आगे बढ़ने का प्रयास करें।
इस कार्यक्रम के सहसंयोजक श्री लादूलाल गांधी ने आभार ज्ञापित किया। तदुपरान्त 50 कार्यकर्ताओं को अणुव्रत विश्वभारती की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अणुविभा के महामंत्री श्री भीखमचंद सुराणा व श्री मर्यादा कुमार कोठारी ने किया। इस दौरान महाड़ प्रवास के दूसरे दिन भी महाड़वासियों ने अपने आराध्य की अभिवंदना में अपनी प्रस्तुतियां दीं। इसमें महाड़ जैन समाज महिला मण्डल, महाड़ की बहन-बेंटियों ने स्वागत गीत का संगान किया। तेरापंथ कन्या मण्डल व तेरापंथ किशोर मण्डल ने अपनी संयुक्त प्रस्तुति दी। स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री विक्रम गांधी व श्री गौतम बोहरा ने अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी।
Previous Post

गुजरात में बुलडोजर से ढहा दी गई दरगाह, चप्पे-चप्पे पर 1000 पुलिस

Next Post

अकड़ गई, चेहरे पर तनाव, सीबीआई कस्टडी में आते ही बदले शाहजहां शेख के हाव-भाव

Next Post
अकड़ गई, चेहरे पर तनाव, सीबीआई कस्टडी में आते ही बदले शाहजहां शेख के हाव-भाव

अकड़ गई, चेहरे पर तनाव, सीबीआई कस्टडी में आते ही बदले शाहजहां शेख के हाव-भाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In