• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विज्ञापन में भ्रामक दावे न होने का देना होगा सर्टिफिकेट : सुप्रीम कोर्ट

लोकसभा-राज्यसभा टीवी की तर्ज पर हो सकता है सुप्रीम कोर्ट का भी चैनल, सुनवाई का सीधा प्रसारण

April 15, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

लोकसभा-राज्यसभा टीवी की तर्ज पर हो सकता है सुप्रीम कोर्ट का भी चैनल, सुनवाई का सीधा प्रसारण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 15, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
विज्ञापन में भ्रामक दावे न होने का देना होगा सर्टिफिकेट : सुप्रीम कोर्ट

FIle Photo

नई दिल्ली:उच्चतम न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई और कार्यवाही का सीधा प्रसारण लोकसभा और राज्यसभा टीवी की तर्ज पर हो सकता है। कार्यवाही के सीधे प्रसारण के लिए सुरक्षित और समर्पित चैनल बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस चैनल पर सिर्फ शीर्ष अदालत की कार्यवाही ही प्रसारित की जाएगी। सीधे प्रसारण के लिए नियमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय की ई-कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए काम तेजी से किया जा रहा है। जस्टिस चंद्रचूड़ नवंबर 2022 में देश के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे।

उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ ने चार वर्ष पूर्व एक आदेश में शीर्ष अदालत की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने का आदेश दिया था। शीर्ष अदालत ने यह आदेश संसद की तर्ज पर दिया था। संसद के दो चैनल हैं, जो राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही का सजीव प्रसारण करते हैं। माना जा रहा है कि सीधे प्रसारण से जहां वकीलों की दक्षता सुधरेगी, वहीं वादी भी अपने वकीलों पर नजर रख सकेंगे। वे यह भी जान सकेंगे कि जज ने क्या आदेश दिया। कर्नाटक और गुजरात उच्च न्यायालय ने 2021 से ही अपनी पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया हुआ है। कोई भी व्यक्ति इन उच्च न्यायालयों की कार्यवाही को यूट्यूब पर देख सकता है। हालांकि, इसके लिए कोई टीवी चैनल नहीं है।

आंशिक रूप से सीधा प्रसारण
मौजूदा समय में उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही का आंशिक रूप से सीधा प्रसारण हो रहा है। यह एक मोबाइल फोन एप के जरिये पत्रकारों, सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध है। इस एप पर प्रत्येक कोर्ट (17 बेंचें) की कार्यवाही सजीव देखी जा सकती है। जानकारों के अनुसार देश की हर अदालत में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग है, ऐसे में उसका सीधा प्रसारण करने में कोई समस्या नहीं है।

कई देशों में सीधा प्रसारण
ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, यूरोपीय न्यायालय और यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय की कार्यवाही का सीधा प्रसारण होता है। इन अदालतों की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग भी ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Previous Post

राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए यात्रियों से ली जाएगी राय

Next Post

शहबाज सरकार में सुरक्षित नहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियार

Next Post
शहबाज सरकार में सुरक्षित नहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियार

शहबाज सरकार में सुरक्षित नहीं पाकिस्तान के परमाणु हथियार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In