लुधियाना:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने PAU में महाराज जस्सा सिंह रामगढ़िया की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत की। समारोह में मुख्यमंत्री ने रामगढ़िया भाईचारे से संबंधित गणमान्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने मूंग और बासमती पर MSP देने का ऐलान किया।
सीएम भगवंत मान दोपहर 12:30 बजे PAU में में पहुंचे। इस मौके पर उनका स्वागत करने के लिए आप के विधायक अशोक पराशर पप्पी, राजिन्दरपाल कौर छीना, गुरप्रीत गोगी, हरदीप सिंह, दलजीत ग्रेवाल, सरबजीत कौर, जगतार सिंह दयालपुरा, जीवन सिंह संगोवल और मदनलाल बग्गा पहुंचे। समारोह में पंजाबी लोक गायक सुरिंदर छिंदा,अमरीक सिंह घडियाल, कुलवंत सिंह लोटे, प्रिंसिपल चमकौर सिंह, डा. अनुराग सिंह, संदीप रियात आदि को सम्मानित किया।
हमें बाहरी लोगों ने नहीं अपनों ने लूटा
समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमें हमारे अपनों ने लूटा है। चंडीगढ़ जब दफ्तर में लोग अपने काम करवाने आते है तो लोगों की फाइलें देख ऐसे लगता है कि जैसे उनकी फाइलें खून से लिखी हो। पिछली सरकारों ने लोगों को लूटने का कोई तरीका नहीं छोड़ा। मुख्यमत्री ने कहा कि आज हमने 26554 हजार नौकरियां देने का ऐलान कर दिया है। युवाओं को नौकरियां पिछली सरकारें भी दे सकती थी लेकिन उन लोगों की इच्छा सिर्फ लोगों को लूटने तक की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कई फैसले लागू हो चुके है कई फैसले विधान सभा के इस सैशन में पास करके लागू करवा दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री भगवंत ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा लोगहित में ही फैसले करेगी।
—
25 साल बाद आज एक कोठी खाली करवाई
भगवंत मान ने अपने हास्य अंदाज में कहा कि आज ही एक सरकारी कोठी खाली करवाई है जिस पर 25 वर्ष से बोझ पड़ा हुआ था। पंजाब के लोगों को जो नेता बेवकूफ बनाते थे अब जनता उनसे किनारा करने लगी है। पुरानी राजनीतिक पार्टियों ने सत्ता में आकर पैसे की बहुत बरबादी की है। पंजाब को कर्ज में डूबो दिया है। अब आम आदमी पार्टीं सिस्टम को ठीक करने में लगी है। इस बिगड़े हुए सिस्टम को ठीक करने में समय जरूर लगेगा लेकिन सिस्टम को सुधार कर ही दम लेगे।
—
लोगों ने दिग्गजों को हरा दिखाई जनता की ताकत
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब की जनता ने ऐसे दिग्गजों को घर बैठा दिया है जो कि पंजाब को अपनी जागीर समझते थे। पंजाब के लोगों ने इस बार क्लीन स्वीप करके पूरे भारत में संदेश दे दिया है कि पंजाब के लोग सही और गलत में फर्क अच्छे से पहचानते है। पंजाब की सरकार भी हमेशा लोगों के हित्तों को ध्यान में रखकर ही फैसले लेगी।
प्रकाश सिंह बादल पर कटाक्ष करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि बादल 94 वर्ष में फिर चुनाव लड़ते हैं। युवाओं को सरकार में मौका देना चाहिए ताकि पंजाब का बेहतर विकास हो सके।
—
हैलीकाप्टर से भी पहचानता हूं पंजाब की सड़कें
मुख्यमत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह शुरू से ही पंजाब के हितों को लेकर जालिम सरकारों से लड़ते आए है। पंजाब के लोगों का दर्द उन्होंने करीब से देखा है। भगवंत ने कहा कि बेशक उन्हें समय की बचत करने के लिए हैल्पीकापटर की सेवा लेनी पड़ रही है लेकिन वह हैलीकाप्टर से भी पंजाब की एक-एक सड़क को पहचानते है। उन्होंने बताया कि वह लुधियाना में 1991 में आदर्श कालोनी में रहते रहे है। लुधियाना में उन्होंने जिदंगी के 7 वर्ष गुजारे है तो उन्हें लुधियाना की एक-एक सड़क का पता है। लुधियाना के लोग उनके लिए जीवन का आदर्श भी है।
पंजाब निवासियों की जिम्मेदारी तनदेही से पूरी करुंगा
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में कुछ बड़े फैसले लेने होंगे। लोगों को सरकार का साथ देगा होगा। किसानों को जागरूक करने पड़ेगा तभी पंजाब का पानी, हवा को साफ किया जा सकता है। पंजाब के लोगों की जिम्मेवारी मुझ पर है जिसे में तनदेही से निभाऊंगा। पंजाब के साथ लोगों का साथ मिलने पर ही पंजाब में विकास संभव है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
