• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव

ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव

March 6, 2024
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

अल्पकालिक युद्ध की तैयारी में भारत, ₹52,000 करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

July 5, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

‘नेतन्याहू जानते हैं असली बॉस कौन है’: ट्रंप के बयान से मची सियासी हलचल

July 5, 2026
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, टी20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने

July 5, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में आज बड़ा जनविरोध प्रदर्शन, लाखों लोगों के सड़कों पर उतरने की आशंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 6, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
ज्योतिचरण का स्पर्श पाकर माणक-सा चमक उठा माणगांव
  • -पहली बार तेरापंथ के आचार्य के पदार्पण से निहाल हो उठे माणगांववासी
  • -10 कि.मी. का विहार, शांतिदूत महाश्रमण पहुंचे अशोक दादा साबले लॉ कॉलेज
  • -आत्मानुशासन की प्रेरणा देता है अणुव्रत : अणुव्रत अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
  • -माणगांववासियों ने अपने आराध्य के अभिवंदना में दी भावनाओं को अभिव्यक्ति

माणगांव, रायगड (महाराष्ट्र) : जन-जन के कल्याण के लिए गतिमान जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अणुव्रत यात्रा प्रणेता, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी बुधवार को अपनी धवल सेना के साथ माणगांव में पधारे तो मानों पूरा माणगांव माणक-सा जगमगा उठा। कोंकण क्षेत्र के इस माणगांव का स्पर्श करने वाले युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी प्रथम आचार्य बने। माणगांववासी अपने आराध्य को अपने आंगन में प्रथम बार प्राप्त कर आनंद और उमंग में सराबोर नजर आ रहे थे।

बुधवार को प्रातःकाल शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने खांब से मंगल प्रस्थान किया। आज आचार्यश्री माणगांव की ओर आगे बढ़ रहे थे। अपने आराध्य के प्रथम पदार्पण को लेकर माणगांव का तेरापंथ समाज ही नहीं, अपितु सकल जैन समाज अतिउत्साहित और उल्लसित नजर आ रहा था। श्रद्धालु और उत्साही लोग खांब से ही अपने आराध्य के चरणों का अनुगमन करने हेतु उपस्थित हो गए। जैसे-जैसे आचार्यश्री माणगांव के निकट होते जा रहे थे, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा था। माणगांव में मानों आज उत्साह, उमंग, उल्लास का वातावरण छाया हुआ था।

लगभग दस किलोमीटर का विहार कर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता ने जैसे ही माणगांव की सीमा मंे प्रवेश किया, ज्योतिचरण के स्पर्श को प्राप्त कर माणगांव की धरा माणक-सा जगमग हो उठी। राष्ट्रसंत की प्रतीक्षा में उपस्थित जनता बुलंद स्वर में जयघोष कर उठी। भव्य स्वागत जुलूस के साथ आचार्यश्री माणगांव में स्थित अशोक दादा साबले लॉ कॉलेज में पधारे।

इस कॉलेज में पधारने के उपरान्त डी.जी. तटकरे महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट श्री राजीव साबले, माणगांव नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री ज्ञानदेव पवार व नगरसेवक श्री पद्माकर उबारे ने आचार्यश्री के दर्शन कर पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।

कॉलेज परिसर में ही आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम मंे उपस्थित जनता को महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन संबोध प्रदान करते हुए कहा कि परम पूज्य आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत गीत में आत्मानुशासन की बात बताई है। आचार्यश्री तुलसी ने इसी गीत में अणुव्रत की परिभाषा को बताते हुए कहा है कि स्वयं के द्वारा स्वयं पर शासन करना ही अणुव्रत है। आदमी स्वयं अपने विवेक से सदाचार के पथ पर चले और संयमित रहने का प्रयास करे। दूसरों पर अनुशासन करने से पहले आदमी को स्वयं पर अनुशासन करने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों पर अनुशासन करने की बात आए न आए, प्रत्येक आदमी को आत्मानुशासन करने का प्रयास करना चाहिए।

आत्मानुशासन के लिए आदमी को अणुव्रत के छोटे-छोटे संकल्पों को स्वीकार करने का प्रयास करना चाहिए। अणुव्रत के संकल्पों को स्वीकार करने के लिए किसी भी वर्ण, जाति व संप्रदाय की बाध्यता नहीं है। अणुव्रत के नियम मानव मात्र का कल्याण करने वाला है। चोरी नहीं करना, झूठ नहीं बोलना, हिंसा, हत्या से बचना व सच्चाई के मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री ने आगे कहा कि आज जीवन में पहली बार माणगांव में आना हुआ है। यहां के लोगों में खूब धर्म, ध्यान की चेतना का विकास होता रहे। आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने भी उपस्थित माणगांववासियों को उत्प्रेरित किया।

आचार्यश्री के स्वागत में श्री अशोक बम्ब ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ युवक परिषद के स्थानीय सदस्यों, जैन संघ महिला मण्डल व तेरापंथ कन्या मण्डल ने अपने-अपने गीत का संगान किया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने भी अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

Previous Post

रायबरेली से प्रियंका लड़ेंगी चुनाव, अमेठी और वायनाड से दम भरेंगे राहुल

Next Post

रोहित का जवाब सुन डकेट को लगेगी मिर्ची, याद दिलाया पंत का नाम

Next Post
रोहित का जवाब सुन डकेट को लगेगी मिर्ची, याद दिलाया पंत का नाम

रोहित का जवाब सुन डकेट को लगेगी मिर्ची, याद दिलाया पंत का नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
  • लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन
  • गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार
  • पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In