• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सऊदी अरब पहुंची शहबाज शरीफ एंड टीम, ‘चोर-चोर’ कहकर हुआ स्वागत

मदीना मस्जिद में प्रधानमंत्री शहबाज को चोर कहने वाला पाकिस्तानी तीर्थयात्री अरेस्ट

April 30, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

मदीना मस्जिद में प्रधानमंत्री शहबाज को चोर कहने वाला पाकिस्तानी तीर्थयात्री अरेस्ट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 30, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सऊदी अरब पहुंची शहबाज शरीफ एंड टीम, ‘चोर-चोर’ कहकर हुआ स्वागत

रियाद:सऊदी अधिकारियों ने कुछ पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को पवित्र शहर मदीना में मस्जिद-ए-नबवी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद में सऊदी अरब के दूतावास ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। पाकिस्तान के समाचारपत्र ‘डॉन’ ने बताया कि सऊदी दूतावास के मीडिया निदेशक के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ को देखते ही प्रदर्शनकारियों ने ‘चोर चोर’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों को नियमों का उल्लंघन और पवित्र मस्जिद की पवित्रता का अपमान करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

पाकिस्तान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री शरीफ एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रतिनिधिमंडल में बिलावल भुट्टो-जरदारी भी शामिल हैं। पद संभालने के बाद शरीफ की यह पहली विदेश यात्रा है। गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल को पवित्र मस्जिद में विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए।

शरीफ और उनके बेटे हमजा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
प्रधानमंत्री शरीफ और उनके बेटे हमजा पर धनशोधन के आरोप हैं। उन्होंने कोई भी गलत काम करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ मामले राजनीति से प्रेरित हैं। एक अन्य वीडियो में तीर्थयात्री पाकिस्तानी मंत्रियों मरियम औरंगजेब और शाहजैन बुगती के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाते हुए दिखे। मंत्रियों के साथ सऊदी अरब के सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। एक तीर्थयात्री पीछे से बुगती के बाल खींचते हुए भी दिखा।

‘घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहती’
तीर्थयात्रियों के उत्पीड़न पर प्रतिक्रिया जताते हुए मरियम औरंगजेब ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह कृत्य एक चुनिंदा समूह द्वारा किया गया, जबकि अधिकांश पाकिस्तानी पवित्र मस्जिद की पवित्रता का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहती क्योंकि मैं इस पवित्र भूमि का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं करना चाहती।

तीर्थयात्रियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध
पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि उनका मंत्रालय सऊदी अरब सरकार से पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध करेगा। पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के अध्यक्ष ताहिर महमूद अशरफी ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि मुसलमानों को रमजान के पवित्र दिन गंदे नारे लगाने और आरोप लगाने के बजाय मस्जिद-ए-नबवी में अपना सिर झुकाना चाहिए।

 

Previous Post

उद्धव ठाकरे का राज से सवाल- जब बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी तब कहां थे

Next Post

काबुल मस्जिद ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हुई

Next Post
तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद फूंके घर

काबुल मस्जिद ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर 50 हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In