कोच्चि:केरल की एक फास्ट ट्रैक कोर्ट ने नाबालिग लड़के को बंधक बनाने और उसका यौन शोषण करने का दोषी ठहराते हुए मदरसा शिक्षक को गुरुवार को कुल 67 साल की सजा सुनाई है। पीड़ित मदरसे का छात्र था। हालांकि, दोषी को केवल 20 साल जेल में बिताने होंगे क्योंकि सजाएं एक साथ चलेंगी।
विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार वी ने शिक्षक को एक शिक्षण संस्थान में अपने छात्र का यौन उत्पीड़न करने, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के अंतर्गत 12 साल से कम उम्र के बच्चे पर यौन हमला करने और विश्वास या अधिकार की स्थिति में नाबालिग पर यौन हमले का दोषी ठहराते हुए प्रत्येक अपराध के लिए 20-20 साल की सजा सुनाई।
अदालत ने भारतीय दंड संहिता के तहत अवैध रूप से बंधक बनाने और किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत भी दोषी शिक्षक को अलग-अलग अवधि की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 65,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
