• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम तेज, सचिन वाझे के निशाने पर एक और महाविकास अघाड़ी नेता

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम तेज, सचिन वाझे के निशाने पर एक और महाविकास अघाड़ी नेता; भड़का विपक्ष

August 4, 2024
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान

April 24, 2026
ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब

April 24, 2026
कांग्रेस ने स्पष्ट किया: अय्यर केरल के मुद्दों पर बोलते हैं व्यक्तिगत रूप से

पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

April 24, 2026
इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट

April 24, 2026
विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज

April 24, 2026
पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

पहले चरण के मतदान के बाद हुगली तट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नाविकों से की मुलाकात

April 24, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

ममता बनर्जी का समय समाप्त, भतीजा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा : अमित शाह

April 24, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर राहतभरी खबर, सरकार ने किया स्पष्ट

April 24, 2026
ओरेकल की अब तक की सबसे बड़ी छंटनी! 30 हजार नौकरियों पर खतरा

मेटा में बड़ी छंटनी की तैयारी, 8,000 कर्मचारियों पर संकट

April 24, 2026
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा: एक और हत्या से गहराया संकट

बुराड़ी में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग हिरासत में

April 24, 2026
उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ ही होंगे भाजपा का चेहरा: नितिन नवीन

April 24, 2026
400 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

श्रीलंका सरकार पर बड़ा साइबर हमला, 2.5 मिलियन डॉलर की रकम गायब

April 24, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, April 24, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम तेज, सचिन वाझे के निशाने पर एक और महाविकास अघाड़ी नेता; भड़का विपक्ष

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 4, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम तेज, सचिन वाझे के निशाने पर एक और महाविकास अघाड़ी नेता

File Photo

मुंबई:महाराष्ट्र में चुनावी माहौल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। मुंबई पुलिस के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने खुलासा किया है कि उसने एमवीए के एक अन्य नेता जयंत पाटिल पर भी आरोप लगाए थे। वाझे के मुताबिक उसने इस बात की जानकारी डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में दी थी। यह मामला ऑर्केस्ट्रा बार वसूली केस का था, जिसमें पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का नाम भी शामिल है। फिलहाल हत्या के मामले में जेल में बंद वाझे के इन खुलासों के बाद भाजपा और एनसीपी (शरद पवार) के बीच शाब्दिक जंग शुरू हो गई है। वाझे ‘एंटीलिया’ बम कांड और ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में आरोपी है और वर्तमान में नवी मुंबई के तलोजा केंद्रीय कारागार में बंद है।

वाझे ने कहा कि भाजपा के फडणवीस को लिखे पत्र में उसने पाटिल के नाम का जिक्र किया है। वहीं, नागपुर में मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि मैंने वाझे का पत्र नहीं पढ़ा है। मुझे इसकी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से हुई है। अगर वाझे ने वास्तव में ऐसा कोई पत्र भेजा है तो इसकी सच्चाई का पता लगाया जाएगा। इसके बाद मामले में जांच की जाएगी। वहीं, एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि आजकल जेल में बंद लोग भी इंटरव्यू दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाझे के खिलाफ गंभीर आरोप है। मुझे नहीं लगता है कि इस मामले में किसी तरह का जवाब देने की जरूरत है। वाझे ने शु्क्रवार को उस वक्त मीडिया से बात की थी, जब पुलिस टीम उसे कोर्ट से जेल ले जा रही थी।

यह मामला उस वक्त चर्चा में आया जब देशमुख ने हाल में दावा किया कि फडणवीस जब नेता प्रतिपक्ष थे तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे और एमवीए सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के खिलाफ हलफनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए उन पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। फडणवीस ने आरोपों से इनकार किया और देशमुख के कई ऑडियो-विजुअल क्लिप जारी करने की धमकी दी, जिस पर देशमुख ने पलटवार करते हुए दावा किया कि उनके पास वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ गंभीर आरोपों वाली एक पेन ड्राइव है।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने गृह मंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस अधिकारियों से शहर के बार और रेस्टोरेंट से हर माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। आरोपों के मद्देनजर देशमुख ने 2021 में गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है और हवाला दिया कि उन्हें कोर्ट जमानत मिल चुकी है। इस बीच विपक्ष ने भी इन आरोपों की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाया है।

Previous Post

75 साल बाद भी अमेरिका की बराबरी नहीं कर पाएगा भारत : विश्वबैंक

Next Post

भारत में मूसलाधार बारिश: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी

Next Post
मुंबई में बारिश ने मचाई आफत, महाराष्ट्र को अगले चार दिनों तक राहत नहीं

भारत में मूसलाधार बारिश: उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुश्मनों में दरार, ईरान की एकता अटूट: खामेनेई का बयान
  • ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान, भारत के समर्थन में दिया करारा जवाब
  • पवन खेड़ा को गुवाहाटी हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
  • इतिहास में दर्ज सचिन के १० ऐसे रिकॉर्ड, जो आज भी अटूट
  • अजित पवार हादसे को लेकर फिर बवाल, जांच की मांग तेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In