जयपुर:प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा नए रिश्ते में बंध गई हैं। मंगलवार को उन्होंने बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल के साथ जयपुर में सात फेरे लिए। वेडिंग सेरेमनी ग्रैंड तरीके से हुई। मीरा ने लाल रंग का लहंगा पहना जिस पर हैवी वर्क किया हुआ है। दुल्हन के जोड़े में वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं रक्षित ने सफेद रंग का शेरवानी पहना। कपल के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।
सात जन्मों का बंधन
फोटोज शेयर करते हुए मीरा ने लिखा, ‘हमेशा के लिए खुशियां, झगड़े, हंसी, आंसू और जीवन भर की यादें… हर जन्म तेरे साथ। #MeRa।’ शेयर की गई पहली फोटो में रक्षित, मीरा को जयमाला पहना रहे हैं। एक अन्य फोटो में मीरा मंडप की ओर बढ़ रही हैं। एक अन्य में मीरा और राजपूत दोनों साथ में खुशी जाहिर कर रहे हैं।
लोग दे रहे बधाइयां
यूजर्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मीरा तुमने शादी कर ली है। बधाई।’ एक ने कहा, ‘तुम्हारी इस नई जर्नी के लिए शुभकामनाएं।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘ऐसा क्यों किया।’ एक ने कमेंट किया, ‘धीरे-धीरे सारी क्रश की शादी होती जा रही है।’
इन फिल्मों और वेब सीरीज में किया काम
मीरा ने तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषाओं में फिल्में की हैं। बॉलीवुड में उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ घोस्ट्स’, ‘सेक्शन 375’, ‘1920 लंदन’ और ‘सफेद’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह वेब सीरीज ‘द टैटू मर्डर्स’ और ‘हिचकी एंड हुकअप्स’ भी कर चुकी हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
