• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बुलडोजर

मजनू का टीला में गरजेंगे डीडीए के बुलडोजर

July 13, 2024
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

मजनू का टीला में गरजेंगे डीडीए के बुलडोजर

170 पाकिस्तानी हिन्दुओं के आशियानों पर संकट

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 13, 2024
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
बुलडोजर

प्रतिनिधि चित्र

नई दिल्ली:दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) आज गुरुद्वारा मजनू का टीला (Majnu ka Tila) के दक्षिण में यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान चलाएगा। मजनू का टीला में ज्यादातर पाकिस्तान से पलायन करके आए हिंदू अपने घर बनाकर रह रहे हैं। डीडीए द्वारा मजनू के टीला में तोड़फोड़ अभियान के संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी किए जाने के कारण वहां कई साल से रह रहे 170 पाकिस्तानी हिंदू अत्यंत चिंतित हैं।

जानकारी के अनुसार, डीडीए ने गुरुवार को एक पब्लिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी थी। मजनू का टीला इलाके में रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें गुरुवार देर शाम डीडीए से यह नोटिस मिला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीडीए ने अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया है। नोटिस के अनुसार, मजनू का टीला इलाके में गुरुद्वारा के दक्षिण में डीडीए की जमीन पर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। याचिकाकर्ता ने गुरुद्वारा को छोड़कर बाकी की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

नोटिस में इस कदम के पीछे एनजीटी के 3 अप्रैल के आदेश और दिल्ली हाईकोर्ट के 12 मार्च के आदेश का हवाला दिया गया है। नोटिस के मुताबिक, “मजनू का टीला गुरुद्वारा के दक्षिण में यमुना बाढ़ क्षेत्र पर अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार और रविवार को तोड़फोड़ अभियान चलाने का प्रस्ताव है।”

नोटिस में बताया गया कि प्रभावित परिवार दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के आश्रय स्थलों में अस्थायी रूप से शरण ले सकते हैं।

नोटिस के मुताबिक, “क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे 12 जुलाई तक क्षेत्र खाली कर दें नहीं तो 13 जुलाई या उसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले तोड़ोफोड़ अभियान के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।”

मजनू का टीला में 170 पाकिस्तानी हिंदू परिवार के बेघर होने का खतरा

भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ महीने पहले तक 49 वर्षीय पाकिस्तानी हिंदू दयाल दास उनके तीन बच्चों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत भारतीय नागरिकता दिए जाने के बाद जश्न मना रहे थे, लेकिन सीमित सुविधाओं वाले अपने घर (एक टिन की छत वाला घर) को खोने के डर ने अब दास के परिवार को निराशा में डाल दिया है।

दास और कई पाकिस्तानी हिंदू परिवारों का भाग्य शनिवार और रविवार को तोड़फोड़ अभियान चलाने के डीडीए के फैसले से जुड़ा है। दास ने कहा, ‘‘मैं यहां रहने वाले 170 परिवारों की ओर से अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे घरों को ध्वस्त करने का अभियान चलाने से पहले हमें स्थायी आश्रय प्रदान करें। हमारे पास कहीं और ठिकाना नहीं है।’’

‘चिप्स’ बेचने वाली एक छोटी सी दुकान चलाने वाले दास ने कहा कि उनके परिवार में नौ लोग हैं, जिनमें उनकी पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और बच्चे शामिल हैं। उन्हें ध्वस्तीकरण की कवायद से पहले एक अस्थायी आश्रयस्थल में जाने के लिए कहा गया है।

मीरा (40) पिछले 12 सालों से मजनू का टीला में रह रही हैं। वह कहती हैं, ‘‘मेरा परिवार बहुत बड़ा है और अगर हमें यहां से निकाला गया तो हम सड़क पर आ जाएंगे।’’

इलाके के छात्रों को पढ़ाने वाली 18 वर्षीय रामकली इस बात पर अड़ी हुई हैं कि वह कहीं और नहीं जाएंगी। दास का कहना है कि अगर उन्हें जबरन दूसरी जगहों पर भेजा गया तो वे विरोध करेंगे।

Previous Post

रिसीव करने लग्जरी कार नहीं भेजी तो पीटा, ओडिशा राज्यपाल के बेटे पर बड़ा आरोप

Next Post

पाकिस्तान की लाचारी पर आईएमएफ को आया तरस, दिया इतने बिलियन का कर्जा

Next Post
IMF

पाकिस्तान की लाचारी पर आईएमएफ को आया तरस, दिया इतने बिलियन का कर्जा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In