कुछ लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। कुछ लोग गुस्से में कई बार कुछ गलत कदम उठा लेते हैं या शब्दों का उपयोग भी कर लेते हैं। कई बार गुस्से को शांत करना बेहद मुश्किल हो जाता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, एक रत्न ऐसा भी है, जिसे धारण करने से गुस्से को काबू या शांत किया जा सकता है। यह रत्न चंद्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने पर मानसिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही फीलिंग्स को हैंडल करना भी आसान हो जाता है। किसी भी रत्न को धारण करने से पहले कुंडली में ग्रहों की स्थिति जरूर देखनी चाहिए। आइये जानते हैं रत्न शास्त्र के अनुसार, खुद को शांत रखने व गुस्से को काबू करने में कौन सा रत्न मददगार साबित हो सकता है-
गुस्से पर काबू पाने के लिए धारण करें यह 1 रत्न: रत्नशास्त्र के अनुसार, मोती धारण करने से मानसिक शांति मिलती है। चंद्रमा से संबंधित होने के कारण मोती रत्न भावनाओं (गुस्से) को काबू करने में भी मददगार साबित हो सकता हैं।
मोती धारण करने का दिन: चंद्रमा से संबंधित होने के कारण मोती को सोमवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इसे धारण करने से पहले शुद्धि करना जरूरी माना जाता है।
मोती को किस धातु में धारण करें: मोती के रत्न को चांदी के धातु में जड़वा कर धारण किया जा सकता है।
कैसे करें धारण: सोमवार के दिन गंगाजल, दूध और शहद से पहले मोती की शुद्धि करें। फिर इसे शिव जी के चरणों में अर्पित कर दें। विधिवत पूजा-अर्चना करें। कुछ देर के बाद इस रत्न को धारण कर लें।
किस ऊंगली में धारण करें: कनिष्ठिका उंगली में पहनना शुभ रहेगा।
मोती किसे पहनना चाहिए: ज्योतिष विद्या की मानें तो मेष, कर्क, मीन और वृश्चिक राशि के लोग मोती धारण कर सकते हैं। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होने पर मोती धारण किया जा सकता है। वहीं, मोती धारण करने से पहले आपको अपने ग्रहों की स्थिति जरूर देखनी चाहिए और एस्ट्रोलॉजर की सलाह लेना भी बेहतर रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

