नई दिल्ली:महाराष्ट्र के अमरावती से लोकसभा संसाद नवनीत राणा की ओर से शिवसेना नेता संजय राउत और अन्य कार्यकर्ता के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुंबई पुलिस को चिठ्ठी लिखकर इसकी जांच करने को कहा है।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा की शिकायतों के बारे में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक एक पत्र लिखा है, “चूंकि यह मामला मुंबई के खार से संबंधित है, इसलिए नवनीत रवि राणा की शिकायत की जांच के लिए यह मामला आपको भेजा जा रहा है हम भी अपनी ओर से आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के जॉइंट कमिश्नर की ओर से लिखी गई इस चिठ्ठी में कहा गया है कि इस मामले में ज्यूरिसडिक्शन मुम्बई का लगता है, इसलिए इस मामले की जांच मुम्बई पुलिस ही करे।
दरअसल, विकास गोस्वामी के माध्यम से सांसद नवनीत राणा ने 25 अप्रैल को दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना को पत्र लिखकर शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया था कि राउत ने पिछले कुछ दिनों में उनके खिलाफ अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणियां की हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
