• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पैरिस में ओलंपिक उद्घाटन समारोह में हुई ऐसी गलती, भड़क गया द. कोरिया

पैरिस में ओलंपिक उद्घाटन समारोह में हुई ऐसी गलती, भड़क गया द. कोरिया

July 27, 2024
सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण

June 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

पैरिस में ओलंपिक उद्घाटन समारोह में हुई ऐसी गलती, भड़क गया द. कोरिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 27, 2024
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पैरिस में ओलंपिक उद्घाटन समारोह में हुई ऐसी गलती, भड़क गया द. कोरिया

पैरिस। फ्रांस में ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। स्टेडियम में होने वाली देशों की परेड की परंपरा से अलग यहां छह किलोमीटर की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई जिसमें 85 नावों में 205 देशों के 6800 से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी । वहीं बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने शनिवार को स्पर्धायें होने के कारण उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लिया। इसी बीच उद्घाटन समारोह में एक बात को लेकर दक्षिण कोरिया ने आपत्ति जताई है। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ियों का परिचय उत्तर कोरिया के नाम से करा दिया गया था। इसे बाद दक्षिण कोरिया ने आयोजकों से कहा कि दोबारा इस तरह की गलती ना करें।

दरअसल जब दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों की नाव गुजर रही थी तभी अनाउंसर ने उनका परिचय ‘डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया’ के नाम से कराया जो कि उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम है। फ्रेंच और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में यही देश का नाम रिपीट किया गया। इसके बाद दक्षिण कोरिया के खेल और संस्कृति विभाग के उपमंत्री जांग मी रान ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थॉमस बाच से कहा कि इस तरह की गलती फिर से ना दोहराई जाए।

इसके बाद ओलंपिक कमेटी की ओर से कहा गया, हमें इस बात पर खेद है कि उद्घाटन समारोह के दौरान दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया के नाम से इंट्रोड्यूस करा दिया गया। दक्षिण कोरिया ने इस बात को तुरंत गंभीरता से लिया और अपना संदेश ओलंपिक कमेटी को पहुंचा दिया। बता दें कि दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधइमंडल में 143 एथलीट हैं जो कि 21 इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। रियो 2016 के बाद पहली बार दक्षिण कोरिया की टीम ओलंपिक में हिस्सा ले रही है।

उद्घाटन समारोह का आकर्षण सीन नदी पर खिलाड़ियों का मार्च था । कार्यक्रम की शुरूआत में कैमरा फ्रांस के राष्ट्रपति मैकरोन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक पर था जब फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान को पहले से रिकॉर्ड किये गए वीडियो में ओलंपिक मशाल के साथ पेरिस की सड़कों पर दौड़ते दिखाया गया ।

फ्रांस की वर्णमाला के क्रम के अनुसार टीमों का आगमन हुआ । पहले ओलंपिक खेलों के जनक यूनान का दल आया जिसके बाद शरणार्थी टीम आई। मेजबान फ्रांस का दल सबसे आखिर में आया जिसका प्रशंसकों ने जबर्दस्त करतल ध्वनि से स्वागत किया ।

भारतीय दल की अगुवाई दो ध्वजवाहकों दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और टेबल टेनिस दिग्गज अचंत शरत कमल ने की । भारतीय दल 84वें नंबर पर आया । महिला खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों से बनी साड़ी और पुरूषों ने कुर्ता पायजामा पहना था । भारत के 78 खिलाड़ियों और अधिकारियों ने इसमें भाग लिया ।

नावें शहर की ऐतिहासिक इमारतों कैथेड्रल आफ नोत्रे डेम, लावरे म्युजियम और कुछ आयोजन स्थलों से होकर गुजरी। अमेरिकी पॉपस्टार लेडी गागा ने अपने सुरों से समा बांधा। उद्घाटन समारोह का निर्देशन थॉमस जॉली ने किया था। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिये दुनिया भर में मशहूर मिनियंस और एक लापता मोनालिसा भी थे जो आखिरकार सीन नदी में तैरते मिले। शहर में उद्घाटन समारोह के लिये दो लाख से अधिक मुफ्त टिकट दिए गए थे जबकि एक लाख से अधिक टिकट बिके थे। उद्घाटन समारोह की सुरक्षा के लिये काफी चाक चौबंद उपाय किये गए थे और भारी तादाद में पुलिसबल तथा सैनिक जगह जगह तैनात थे।
Tags: ओलंपिकदक्षिण कोरिया
Previous Post

सरकार में आते ही 24 घंटे में खत्म करेंगे अग्निपथ योजना; अखिलेश का ऐलान

Next Post

शस्त्रों का त्याग कर शास्त्रों को करें धारण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
शस्त्रों का त्याग कर शास्त्रों को करें धारण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

शस्त्रों का त्याग कर शास्त्रों को करें धारण : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सुख-दुःख का कर्ता व्यक्ति स्वयं है” — मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण
  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In