• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाक ने ऐसा क्या किया जिससे उबला PoK, पैकेज के बाद भी हिंसा; 3 की मौत

पाक ने ऐसा क्या किया जिससे उबला PoK, पैकेज के बाद भी हिंसा; 3 की मौत

May 14, 2024
प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता

June 4, 2026
‘अंदाज’ को लेकर अनिल-पहलाज आमने-सामने

वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन

June 4, 2026
खान सर के कोचिंग पर हमला, फायरिंग और मारपीट में गार्ड घायल

खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2026
ऑपरेशन सिंदूर

गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

June 4, 2026
ललित मोदी के बयान से गरमाई बहस, बीसीसीआई की नीतियों पर उठे सवाल

2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा

June 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का दबाव, नए रेट जारी

June 4, 2026
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बड़ा बदलाव, पाकिस्तान बाहर, किर्गिस्तान शामिल

June 4, 2026
S-400

भारत का आकाश अभेद्य, रूस से पहुँची एस-४०० की चौथी स्क्वाड्रन

June 4, 2026
मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग, कई मरीजों की मौत की आशंका

June 4, 2026
योगी

सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, सीएम योगी के कड़े निर्देश

June 4, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप ने स्वीकारा: नेतन्याहू से फोन पर इस्तेमाल की कठोर भाषा

June 4, 2026
तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

तुर्किये का स्पष्ट संदेश: पाकिस्तान से रिश्ते भारत के खिलाफ नहीं

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पाक ने ऐसा क्या किया जिससे उबला PoK, पैकेज के बाद भी हिंसा; 3 की मौत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 14, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाक ने ऐसा क्या किया जिससे उबला PoK, पैकेज के बाद भी हिंसा; 3 की मौत

नई दिल्ली। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है और हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। सोमवार को शहबाज शरीफ सरकार ने 23 अरब रुपये का सब्सिडी पैकेज पीओके के लिए जारी किया था, लेकिन इससे भी आंदोलनकारी संतुष्ट नहीं हुए और शाम को हिंसा भड़क गई। सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग किया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 6 लोग जख्मी भी हुए हैं। इससे पहले शहबाज शरीफ सरकार ने 23 अरब का पैकेज जारी किया था, जिसमें गेहूं और बिजली की सब्सिडी शामिल है। इसके तहत अब पीओके में 40 किलो आटे का पैकेज 2000 रुपये में मिलेगा, जो अब तक 3100 तक मिल रहा था।

इसके अलावा बिजली की दरों में भी कुछ छूट के ऐलान हुए हैं, लेकिन पीओके के लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। शुक्रवार से चल रहा आंदोलन अब भी जारी है और इसमें शामिल जॉइंट अवामी ऐक्शन कमेटी का कहना है कि इस बारे में आज फैसला लेंगे। कमेटी का कहना है कि पीओके में खाने, ईंधन और जरूरी सामानों की कीमत बहुत ज्यादा है। मुख्य तौर पर अवामी कमेटी कारोबारियों का संगठन है, लेकिन इसे आम लोगों का भी बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। खासतौर पर लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान पीओके के संसाधनों का दोहन कर रहा है, लेकिन वहां के नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं।

दरअसल पाकिस्तान में महंगाई और आर्थिक बदहाली का दौर है। ऐसी स्थिति में सुदूर इलाके तो और ज्यादा प्रभावित हैं। यही नहीं भारत के साथ कारोबार रोकने से भी पीओके जैसे क्षेत्रों के लोग आजीविका तक के लिए जूझ रहे हैं। एक तरफ कारोबार ठप होना और दूसरी तरफ बिजली, गेहूं और पेट्रोल जैसी जरूरी चीजों की महंगाई ने लोगों को त्रस्त कर रखा है। पीओके में उठा यह आंदोलन पहला नहीं है। इससे पहले अगस्त 2023 में भी आंदोलन हुआ था, लेकिन इतना हिंसक नहीं हुआ था।

आमतौर पर ऐसे आंदोलन मुजफ्फराबाद तक ही सीमित होते थे, लेकिन इस बार पूरे पीओके में असर दिखा है। यहां तक कि गुस्साए लोगों ने विधानसभा समेत तमाम सरकारी इमारतों को भी घेर लिया। पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि मई 2022 से अब तक उपभोक्ता महंगाई दर 20 फीसदी बढ़ चुकी है। मई 2023 में तो यह 38 पर्सेंट तक पहुंच गई थी। सबसे अहम बात यह है कि पीओके में नीलम-झेलम बिजली परियोजना है। पीओके के लोगों का कहना है कि यहां से पैदा होने वाली बिजली पंजाब जैसे राज्यों को मिल रही है, लेकिन वहीं नहीं दी जा रही। बड़े पैमाने पर बिजली कटौती होती है और दर भी बहुत ज्यादा है। यह परियोजना 2600 मेगावॉट की है।

दरअसल भारत ने पाकिस्तान से आने वाले उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी 200 पर्सेंट तक बढ़ा दी है। पीओके से बड़े पैमाने पर रॉक साल्ट, सीमेंट, जिप्सम आदि का भारत आयात होता था, लेकिन कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से कारोबार ठप है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान का आयात 45 मिलियन डॉलर प्रति माह से घट कर 2.5 मिलियन डॉलर रह गया है। बता दें कि भारत ने 2019 में आर्टिकल 370 हटा दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भारत से कारोबार पर पूरी तरह रोक लगा दी थी।

Tags: pakistan economic crisisपाकिस्तानपीओके
Previous Post

दिल्ली में इन 5 तरीकों से मतदाताओं तक पहुंचेगी भाजपा, देखें पूरा प्लान

Next Post

इन चार राज्यों को बड़ी सौगात, 19 रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

Next Post
देशी पहियों पर दौड़ेगी वंदे भारत, अब भारतीय रेलवे किसी पर निर्भर नहीं

इन चार राज्यों को बड़ी सौगात, 19 रूटों पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच अहम वार्ता
  • वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की आयु में निधन
  • खान ग्लोबल स्टडीज़ के बाहर फायरिंग का दावा, जांच में जुटी पुलिस
  • गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
  • 2007 टी-20 जीत की कहानी फिर सुर्खियों में, ललित मोदी का बड़ा खुलासा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In