• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, दूसरी बार संभालेंगे कमान

पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, दूसरी बार संभालेंगे कमान

March 10, 2024
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी

July 5, 2026
आकाश चोपड़ा

भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”

July 5, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 5, 2026
अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन

July 5, 2026
हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़

July 5, 2026
लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

लोक कला की महान विभूति तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

गुरुग्राम में इंजीनियर ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

July 5, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत बरकरार

July 5, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पोर्ट ब्लेयर में स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज का रेट

July 5, 2026
इरफान पठान

इरफान पठान की राय: श्रेयस अय्यर पर भरोसा, लेकिन रणनीति में राजत पाटीदार को मिलनी चाहिए ज्यादा मौके

July 5, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में हर जिले के लिए अलग विकास योजना और बजट तैयार होगा: सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

July 5, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

रेवाड़ी में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी ने 21 वर्षीय पति की हत्या कर शव नहर में फेंका

July 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, दूसरी बार संभालेंगे कमान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 10, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी, दूसरी बार संभालेंगे कमान

इस्लामाबाद।आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों ने शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया, जिसमें आसिफ अली जरदारी की जीत हुई है। जरदारी दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने वाले पहली शख्सियत हैं। इससे पहले आसिफ अली जरदारी 2008 से 2013 तक राष्ट्रपति पद पर रह चुके हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए पाकिस्तान के निचले सदन (नेशनल असेंबली), ऊपरी सदन (सीनेट) और चार प्रांतीय विधानसभाओं में मतदान हुआ और सदस्यों ने सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सत्तारूढ़ गठबंधन से आसिफ जरदारी और विपक्ष से महमूद खान अचकजई राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। मतदान के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार आसिफ अली जरदारी भारी बहुमत से राष्ट्रपति चुने गए, उन्हें संसद से 255 वोट मिले, जबकि सुन्नी यूनियन काउंसिल के महमूद खान अचकजई 119 वोट पाने में कामयाब रहे। संसद में डाले गए वोटों में से एक को खारिज कर दिया गया।

सिंध विधानसभा में, जहां जरदारी की पार्टी (पीपीपी) सत्ता में है, उन्हें सबसे अधिक वोट मिले। वहीं, उन्होंने बलूचिस्तान विधानसभा में डाले गए सभी वोट प्राप्त किए। उन्होंने अचकजई को पंजाब विधानसभा में भी हराया। खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा में, जहां सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल/पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की सरकार है, अचकजई को जरदारी के खिलाफ सबसे ज्यादा वोट मिले।

कारोबारी से नेता बने जरदारी पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के पति हैं। जरदारी, मौजूदा राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी की जगह लेंगे, जिनका पांच साल का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था। हालांकि, नये निर्वाचक मंडल का गठन नहीं होने के कारण वह इस पद पर बने रहे। अचकजई अपनी पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी के प्रमुख हैं और वह सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के मंच से चुनाव लड़ रहे थे, जो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के इसमें शामिल होने के बाद चर्चा में रही थी।

Previous Post

आयुक्त के इस्तीफे के बाद कांग्रेस हमलावर, कहा- निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहती सरकार

Next Post

नींद की समस्या दिमाग को कर सकती है खराब, एम्स की स्टडी में हुआ खुलासा

Next Post
नींद की समस्या दिमाग को कर सकती है खराब, एम्स की स्टडी में हुआ खुलासा

नींद की समस्या दिमाग को कर सकती है खराब, एम्स की स्टडी में हुआ खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शोपियां में सेना का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर के दो आतंकवादी घिरे, मुठभेड़ जारी
  • भारत की हार पर बोले आकाश चोपड़ा: “टी-20 वर्ल्ड कप से पहले हम हार नहीं रहे थे”
  • उत्तर भारत में मॉनसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर ट्रंप का भव्य संबोधन, सैन्य नायकों को किया नमन
  • हाफ़िज़ सईद पीछे, बेटे ताल्हा आगे — लश्कर नेतृत्व में नया मोड़
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In