पालघर: अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत समिति पालघर के द्वारा अणुवत क्रिएटिविटी कॉन्टैस्ट 2024 की प्रतियोगिता के तहत चित्रकला, गायन, लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त 2024 शनिवार जिल्हा परिषद मराठी स्कूल पालघर में किया गया।
अणुव्रत समिती अध्यक्ष्या रेणुका जी बाफना ने सभी का स्वागत करते हुए अणुव्रत के बारे में जानकारी दी और छोटे छोटे संकल्पों की प्रेरणा दी।
चित्रकला, गायन और लेखन प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और सभी ने बहुत ही अच्छी प्रस्तुति दी। जिसमे प्रथम तीन को पुरस्कृत किया।
आभार ज्ञापन अणुव्रत समिति मंत्री रचना जी सिंघवी ने किया। कार्यक्रम में संयोजिका दीपिका बदामिया के साथ तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष्या संगीता जी चपलोत, मंत्री रंजना जी तलेसरा कि उपस्थिती रही । कार्यक्रम को सफल बनाने में अणुव्रत समिती की टीम सक्रिय रही। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड़।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत




