पालघर: अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत समिति पालघर द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2024 की प्रतियोगिता के तहत एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 10 अगस्त 2024, शनिवार को जिल्हा परिषद गुजराती स्कूल, पालघर में किया गया। इस कार्यक्रम में पालघर क्षेत्र के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति की अध्यक्ष्या रेणुका जी बाफना के स्वागत भाषण के साथ हुआ। उन्होंने अपने वक्तव्य में ‘निज पर शासन फिर अनुशासन’ के सिद्धांत पर प्रकाश डाला और इसे जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उनका भाषण बच्चों और उपस्थित जनों के लिए प्रेरणादायक रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता में 70 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर और विचारशील चित्र बनाए, जो उनकी कल्पनाशक्ति और कला के प्रति उनके प्रेम को दर्शाते हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अणुव्रत समिति की मंत्री रचना जी सिंघवी ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका दीपिका बदामिया के साथ तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष्या संगीता जी चपलोत, मंत्री रंजना जी तलेसरा, और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। अणुव्रत समिति की टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
समाचार प्रदाता: योगेश राठौड़।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत



