• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
हारे हैं मरे नहीं, यह पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई :नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब कांग्रेस में टीम नई, पर मुसीबत वही, कैसे अमरिंदर सिंह बरार की चुनौती बढ़ा रहे नवजोत सिंह सिद्धू

April 18, 2022
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर पंजाब

पंजाब कांग्रेस में टीम नई, पर मुसीबत वही, कैसे अमरिंदर सिंह बरार की चुनौती बढ़ा रहे नवजोत सिंह सिद्धू

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 18, 2022
in पंजाब
Reading Time: 1 min read
A A
0
हारे हैं मरे नहीं, यह पंजाब के अस्तित्व की लड़ाई :नवजोत सिंह सिद्धू

File Photo

चंडीगढ़:पंजाब में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी की नई जिम्मेदारी अमरिंदर सिंह बरार को सौंप दी है। लेकिन लगता है कि नवजोत सिंह सिद्धू को नए अध्यक्ष रास नहीं आ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस की टीम तो नए कंधों पर है लेकिन मुसीबत वही पुरानी है। पहले जहां अमरिंदर की ताजपोशी के बाद सिद्धू के समर्थक कांग्रेस नेताओं ने अमरिंदर पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए तो सिद्धू भी अपने तेवर तीखे किए हुए हैं। हाल ही में हुई प्रदेश कांग्रेस की मीटिंग में सिद्धू नहीं पहुंचे। अमरिंदर ने तो यहां तक कह दिया था कि सिद्धू ने उनका फोन तक नहीं उठाया।

पंजाब में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद एक तरफ हाईकमान के आदेश पर नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा तो दे दिया लेकिन नए अध्यक्ष को लेकर वो अपने तेवर नरम नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को नवनियुक्त अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बरार वारिंग द्वारा अमृतसर में पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। हालांकि, इस बैठक में सिद्धू शामिल नहीं हुए। वारिंग अमृतसर में वह कांग्रेस के नगर पार्षदों से मिल रहे थे। सिद्धू की बैठक से अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर वारिंग ने कहा था कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समराला से दूर थे। सिद्धू के समराला दौरे के बारे में उन्होंने कहा, “यह कुछ निजी मामला हो सकता है।”

सिद्धू के समर्थकों ने वारिंग पर निकाला गुस्सा
अमरिंदर ने यह कहकर बात किसी तरह टाल तो दी लेकिन साफ है कि प्रदेश कांग्रेस में अभी भी कुछ ठीक नहीं हो पाया है। पंजाब कांग्रेस में मुश्किल अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में जब हाई कमान ने जब अमरिंदर को पार्टी की कमान सौंपी तो सिद्धू के समर्थक भड़क गए। उन्होंने अमरिंदर को भला-बुरा कहकर टिकटों के बदले पैसे लेने वाला नेता तक कह डाला।

कैप्टन अमरिंदर से भी सिद्धू को थी तकलीफ
पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई नई नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह जब पार्टी के बड़े नेता थे और प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो तब भी नवजोत सिंह सिद्धू उनके काम से खुश नहीं थे। सिद्धू ने कैप्टन पर कई संगीन आरोप लगाए और हाईकमान से उनकी लगातार शिकायत करते रहे। नतीजन कैप्टन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा और पार्टी से खुद को किनारा करना पड़ा। अब पंजाब कांग्रेस की कमान अमरिंदर सिंह बरार के कंधों पर है और सिद्धू के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं। वो अमरिंदर की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। जिसने पार्टी में कलह को फिर से उजागर कर दिया है।

सीएम चेहरा न बनने से भी नाराज हुए थे सिद्धू
पंजाब मे चुनाव के वक्त भी सिद्धू पार्टी के सीएम फेस न चुने जाने को लेकर भी नाराज हुए थे। सिद्धू की बेटी ने तो कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा दिए। अपने पिता को जनता का सच्चा भक्त कहते हुए चन्नी पर तीखा हमला बोला था। सिद्धू ने हालांकि चन्नी के खिलाफ खुलकर नहीं बोला है और न ही हाईकमान के किसी फैसले पर सवाल उठाए लेकिन अपने तेवरों से वो हाईकमान की मुश्किल लगातार बढ़ा रहे हैं।

Previous Post

9 साल के लड़के ने पड़ोस की 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Next Post

इंडियाज गॉट टैलेंट 9 के विजेता बने दिव्यांश-मनुराज

Next Post
इंडियाज गॉट टैलेंट 9 के विजेता बने दिव्यांश-मनुराज

इंडियाज गॉट टैलेंट 9 के विजेता बने दिव्यांश-मनुराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार
  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In