• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली में बसों के 102 रूटों में हुआ बदलाव

यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली में बसों के 102 रूटों में हुआ बदलाव

June 18, 2023
भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज

April 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज

April 30, 2026
राजनाथ सिंह

भारत विश्व में सम्मानित, पाकिस्तान की छवि नकारात्मक कारणों से जुड़ी: राजनाथ सिंह

April 30, 2026
नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी दांव पर, कांग्रेस ने उद्धव से की सीट छोड़ने की अपील

उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास

April 30, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी

April 30, 2026
तेज रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, एक की मौत, 16 घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: वाहन में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

April 30, 2026
एनकाउंटर

50 हजार का इनामी आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

April 30, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

सुधार के नाम पर धर्म को खोखला नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

April 30, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देश के 18 राज्यों में बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

April 30, 2026
मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

मानचित्र विवाद: नेपाल एयरलाइंस की पोस्ट से भड़का विरोध, पोस्ट डिलीट

April 30, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

अमेरिका-ईरान तनाव फिर गहराया, ट्रंप का विवादित बयान—ईरान पर जारी रहेगा होर्मुज मार्ग का दबाव

April 30, 2026
न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

न्यूयॉर्क के मेयर ने कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने की मांग की

April 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, April 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली में बसों के 102 रूटों में हुआ बदलाव

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 18, 2023
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
यात्री कृपया ध्यान दें! दिल्ली में बसों के 102 रूटों में हुआ बदलाव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों के 102 रूटों में बदलाव से यात्रियों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। कई मार्गों पर बसों की कमी के कारण इंतजार और यात्रा का समय बढ़ा है, तो कई जगह बसें ज्यादा हैं और यात्री कम। कई रूट तो ऐसे भी हैं, जहां बसों में पहले से कहीं ज्यादा भीड़ बढ़ी है।

दिल्ली परिवहन विभाग ने बसों के गैर राजस्व वाले सफर (डेड किलोमीटर) को कम करने का फैसला लिया है। बीते रविवार को डीटीसी और डिम्ट्स (क्लस्टर) के 606 बस रूटों में से 102 पर बड़ा बदलाव किया गया। डीटीसी व डिम्ट्स के 51-51 रूट एक-दूसरे को ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि, इस परिवर्तन के बाद कई व्यस्त रूट जैसे 623ए, 770, 473ए, 542, 271 व अन्य पर यात्रियों का इंतजार और यात्रा का समय दोनों बढ़ गया है।

रोजाना हजारों किलोमीटर है गैर राजस्व का सफर : परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह फैसला बसों के गैर राजस्व सफर को कम करने के लिए किया गया है। उनके मुताबिक, एक बस डिपो से दो पाली में निकलती है। वह डिपो से निकलकर अपने शुरुआती बस स्टैंड तक जाती है, उसके बीच के सफर को गैर राजस्व यानी डेड किलोमीटर कहते हैं, क्योंकि उस दौरान उसमें कोई यात्री नहीं होता है। एक बस के रोजाना 5 से 7 डेड किलोमीटर होते हैं। कुछ रूट पर यह 15 किलोमीटर तक हैं। दिल्ली में 7300 से अधिक बसें हैं और डेड किलोमीटर का आंकड़ा देखें तो रोजाना हजारों किलोमीटर बैठता है। परिवहन विभाग का कहना है कि डब्ल्यूआरआई जैसी संस्थाओं से सलाह के बाद यह बदलाव किया गया है।

परिवहन विभाग ने इस तरह की नई व्यवस्था

वर्तमान में 259 रूटों पर डीटीसी और 209 रूटों पर सिर्फ क्लस्टर की बसें चलती हैं। 138 रूट ऐसे हैं, जिन पर दोनों तरह की बसें चलती हैं। दिल्ली में कुल 606 रूटों पर बसों का परिचालन किया जा रहा है। नई व्यवस्था के बाद इनमें से डीटीसी के 51 रूट पर डिम्ट्स की बसें और डिम्ट्स के 51 रूट पर डीटीसी की बसें चल रही हैं। इससे कुल 102 रूट पर बदलाव किया गया है। इन बसों के डिपो में भी बदलाव किया गया है, जिसके चलते बसों की संख्या पर भी असर पड़ा है।

आंकड़ों से जानें

7379 – बसों की कुल संख्या
4060 – डीटीसी की बसें
3319 – डिम्ट्स की बसें
6060 – कुल रूट हैं डीटीसी और क्लस्टर (डिम्ट्स) बसों के
259   – रूटों पर सिर्फ डीटीसी बसें चल रही हैं
209   – रूटों पर डिम्ट्स की बसें चल रही हैं
138   – रूटों पर डीटीसी व क्लस्टर दोनों बसें चल रही हैं
102   – रूटों पर डीटीसी और डिम्ट्स की बसों का बदलाव हुआ

बदलाव को ऐसे समझें 

बस रूट नंबर 623ए, आनंद विहार से सीपीडब्ल्यूएडी कॉलोनी वसंत विहार के बीच चलती है। यह 70 स्टॉप वाला लंबा रूट है। इस पर डीटीसी व क्लस्टर दोनों श्रेणी की बसें चलती थी। अब सरकार ने यह रूट डीटीसी से लेकर क्लस्टर यानी डिम्ट्स को दे दिया है। अब इस पर सिर्फ क्लस्टर की बसें चलेंगी। डीटीसी की बसें हटने से इस रूट पर बसों की संख्या कम होगी, उसका असर बसों की फ्रीक्वेंसी पर पड़ेगा। डीटीसी की वातानुकूलित बसें, जो इस रूट पर चलती थी, वह भी खत्म हो जाएंगी। इस रूट पर नजदीक स्थित डीटीसी के वसंत विहार इलाके के डिपो की बसें आती थी, अब नजदीक स्थित क्लस्टर बस डिपो से ही बसें आएंगी।

Previous Post

पाकिस्तान को एक नहीं, बल्कि WC के इन 3 मैचों के शेड्यूल से दिक्कत है

Next Post

UK में गैर कानूनी माइग्रेन्ट्स पर PM सुनक ने खुद मारी रेड, 105 अरेस्ट

Next Post
UK में गैर कानूनी माइग्रेन्ट्स पर PM सुनक ने खुद मारी रेड, 105 अरेस्ट

UK में गैर कानूनी माइग्रेन्ट्स पर PM सुनक ने खुद मारी रेड, 105 अरेस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की टेबल टेनिस टीमों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी जीत दर्ज
  • राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला: कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका खारिज
  • भारत विश्व में सम्मानित, पाकिस्तान की छवि नकारात्मक कारणों से जुड़ी: राजनाथ सिंह
  • उद्धव ठाकरे की संभावित सीट पर कांग्रेस का दावा, गठबंधन में बढ़ी खटास
  • सोशल मीडिया अफवाह: पेट्रोल 10 रुपये बढ़ने का दावा निकला फर्जी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In