• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले एक्शन में सुरक्षा बल, ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर

पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले एक्शन में सुरक्षा बल, ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर

April 23, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले एक्शन में सुरक्षा बल, ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 23, 2022
in देश, राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से पहले एक्शन में सुरक्षा बल, ऑपरेशन में दो आतंकी ढेर

File Photo

श्रीनगर:पीएम नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सांबा में पल्ली पंचायत का दौरा करने वाले हैं। धारा 370 हटने के बाद पीएम का पहला दौरा है। इसलिए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं।

कश्मीर जोन पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के मिरहामा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद तलाशी एवं घेराबंदी अभियान चलाया गया। अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जारी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े प्रबंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांबा में पल्ली पंचायत का रविवार को दौरा करने से एक दिन पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। जम्मू के बाहरी इलाके में सुंजवां सैन्य शिविर के पास मुठभेड़ के बाद केंद्र शासित प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुठभेड़ के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद से लैस दोनों आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इससे एक बड़ा हमला टल गया। मुठभेड़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी भी शहीद हो गया और दो पुलिसकर्मियों सहित नौ अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू शहर से 17 किलोमीटर दूर स्थित पल्ली पंचायत को एक तरह से सील कर दिया गया है और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सहित स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को कड़ी निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

धारा 370 हटने के बाद मोदी का पहला दौरा
डीजीपी दिलबाग सिंह का कहना है कि जम्मू-पठानकोट राजमार्ग से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस स्थल को प्रधानमंत्री की रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत आम लोगों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर का यह दौरा, अगस्त 2019 में जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को समाप्त करने और तत्कालीन राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र सरकार के कदम के बाद केंद्र शासित प्रदेश का पहला दौरा है। अगस्त 2019 के घटनाक्रम के बाद उम्मीद है कि प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू क्षेत्र में अपनी पहली जनसभा के दौरान 70,000 करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश शुरू करने और दो बिजली परियोजनाओं सहित कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने की उम्मीद है।

Previous Post

सेना भी चाहती है जम्मू कश्मीर से अफस्पा हटे… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिए संकेत

Next Post

IIT मद्रास में कोरोना का विस्फोट, 25 और नए मामले आए सामने

Next Post
IIT मद्रास में कोरोना का विस्फोट, 25 और नए मामले आए सामने

IIT मद्रास में कोरोना का विस्फोट, 25 और नए मामले आए सामने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In