• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री

पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धि, X पर पार किया 100 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा

July 14, 2024
खेल, संघर्ष और सपनों की कहानी है ‘पेड्डी’, जानिए कब होगी प्रदर्शित

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन

June 5, 2026
योगी आदित्यनाथ

होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश

June 5, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य

June 5, 2026
चितायन नगरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने पर हंगामा, डिंपल यादव ने की निंदा

कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर

June 5, 2026
सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत

June 5, 2026
रूस-यूक्रेन में ऊर्जा ठिकानों पर हमलों पर 30 दिन की रोक

ज़ेलेंस्की का पुतिन को सीधा संदेश: युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत का प्रस्ताव

June 5, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

भारत की प्रगति से प्रभावित पुतिन, विकास यात्रा की जमकर सराहना

June 5, 2026
‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

‘मुझे पीएम मोदी बहुत पसंद हैं’, ट्रंप ने जताया व्यापार समझौते का भरोसा

June 5, 2026
पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

पाकिस्तान भरोसेमंद नहीं, आतंकवाद का समर्थन करता है: इजरायल

June 5, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ट्रंप-नेतन्याहू विवाद पर बोले इजरायली प्रधानमंत्री, ‘अच्छे परिवारों में भी होते हैं मतभेद’

June 5, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राजस्थान: अवैध बजरी खनन विवाद में डबल मर्डर, 13 दोषियों को उम्रकैद

June 5, 2026
स्टालिन

इंडिया गठबंधन की बैठक से डीएमके की दूरी, कांग्रेस के रवैये पर जताई नाराजगी

June 5, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 5, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धि, X पर पार किया 100 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 14, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री

File photo

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर 100 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले तीन साल में पीएम मोदी के एक्स अकाउंट पर तेजी से फॉलोवर्स बढ़े हैं। सिर्फ तीन साल में ही 30 मिलियन यूजर्स प्रधानमंत्री मोदी के अकाउंट से जुड़े हैं। देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के नेताओं से एक्स पर फॉलोवर्स के मामले में पीएम मोदी कहीं आगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को 38.1 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

भारत की बात करें तो नेता विपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना में भी पीएम मोदी के फॉलोवर्स बहुत ज्यादा हैं। ‘एक्स’ पर राहुल गांधी के फॉलोवर्स की संख्या 26.4 मिलियन है, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को 19.9 मिलियन यूजर्स ‘एक्स’ पर फॉलो करते हैं। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, शरद पवार जैसे नेताओं के फॉलोवर्स की संख्या दस मिलियन से भी कम है। ममता बनर्जी को जहां 7.4 मिलियन यूजर्स एक्स पर फॉलो करते हैं तो तेजस्वी को 5.2 मिलियन और शरद पवार को 2.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं।

पीएम मोदी की लोकप्रियता में पिछले कुछ सालों में लगातार इजाफा हुआ है। यहां तक कि एक्स पर वे कई सेलिब्रिटीज से भी ज्यादा फॉलो किए जाते हैं। क्रिकेटर विराट कोहली, ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार, टेलर स्विफ्ट, लेडी गागा जैसे सेलिब्रिटीज के भी ‘एक्स’ पर फॉलोवर्स पीएम नरेंद्र मोदी से काफी कम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2009 में ट्विटर (अब एक्स) ज्वाइन किया था और तभी से वे लगातार ट्वीट व रि-ट्वीट्स आदि करते आ रहे हैं। सिर्फ ‘एक्स’ ही नहीं पीएम मोदी अन्य सोशल प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए प्रधानमंत्री लोगों से जुड़े रहते हैं।

इंडिया अलायंस के नेताओं के कुल फॉलोवर्स पीएम मोदी से हैं कम
वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से टक्कर लेने के लिए पिछले साल बने विपक्ष के इंडिया अलायंस के मुख्य नेताओं के कुल फॉलोवर्स की संख्या भी अकेले पीएम मोदी के फॉलोवर्स से कम है। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, सीताराम येचुरी, एमके स्टालिन, शरद पवार आदि जैसे इंडिया अलायंस के नेताओं को मिलाकर एक्स पर लगभग 95 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं, जबकि प्रधानमंत्री के फॉलोवर्स का आंकड़ा अब बढ़कर 100 मिलियन हो गया है।

Previous Post

इंडिया ने 4-1 से जीती टी-20 सीरीज

Next Post

जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Next Post
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बॉक्स ऑफिस पर ‘पेड्डी’ का जलवा, पहले दिन शानदार कलेक्शन
  • होटलों और मॉल्स में फायर सेफ्टी पर सख्ती, सीएम योगी ने दिए आदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश—योग्यता सीमा का पालन अनिवार्य
  • कानून से ऊपर नहीं पार्टी: भाजपा नेताओं ने हटाया अपना ही अवैध दफ्तर
  • सहारा रेगिस्तान में भीषण त्रासदी, ट्रक खराब होने से प्यास से 49 लोगों की मौत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In