डेस्क: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (पीके) इस बार बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने खुद के चुनाव लड़ने के बजाए पार्टी के उम्मीदवारों को लड़वाने में ज्यादा दिलचस्पी जताई है। पहले उन्होंने तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट राघोपुर से चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने इससे मना कर दिया। एक इंटरव्यू में पीके ने बताया कि आखिरकार वह राघोपुर से विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे। उन्होंने कहा कि वह राघोपुर गए थे, लेकिन अगर लड़ते तो वहां चार दिन रहना पड़ता। ऐसे में इस दौरान अन्य सीटों पर दूसरे उम्मीदवारों के लिए नहीं जा पाते, जिससे पार्टी को नुकसान होता।
‘आजतक’ के साथ इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने चुनाव न लड़ने पर कहा, ”दो-तीन दिन भी मुझे वहां लगाने पड़ेंगे और उसकी वजह से 30-40 विधानसभा सीटों पर जहां मैं जा सकता हूं, वहां नहीं जा पाऊंगा और जनसुराज के उम्मीदवारों को नुकसान हो सकता था, इसीलिए फैसला किया। इसपर विचार किया गया कि मेरे अकेले चुनाव लड़ने से फायदा है या 243 लोग जो लड़ रहे हैं, उनको लड़ाने में ज्यादा फायदा है। काफी विचार के बाद पार्टी के जो साथी हैं, सबका मन था कि सबसे ज्यादा फोकस 243 उम्मीदवारों को जितवाने पर होना चाहिए। इसलिए सबने तय किया आप मत लड़िए और दूसरों को लड़वाने में मदद करिए।
बिहार विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला कब किया, इस सवाल पर पीके ने कहा कि अभी चार-पांच दिन पहले हुआ। मैं राघोपुर गया था, अगर लड़ता तो वहीं से लड़ता। राघोपुर में पहले चरण में चुनाव है। हम लोगों का कैलकुलेशन है कि वहां मुझे चार दिन रहना पड़ता। यानी कि 40 विधानसभा क्षेत्र जहां मैं जाऊंगा, वहां नहीं जा पाता। ऐसे में उनके लिए योगदान करने के बजाए अपने लिए चार दिन लगाऊं। तो लोगों ने कहा कि आप उम्मीदवारों के लिए अपना इतना समय लगाइए।
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं टक्कर से डरता नहीं हूं। अगर किसी की लोकप्रियता से डरते तो यहां पर पिछले तीन-चार दशक में किसी की हिम्मत नहीं हुई है कि अपने दम पर नई पार्टी खड़ाकर के 243 सीटों पर पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। बिहार में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। मेरा आलोचक भी बता रहा है कि बिहार में दशकों में त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। कोई बाप-दादा की पार्टी नहीं है, तिनका जोड़कर पार्टी को खड़ा किया है। जब परिणाम आएंगे तब उत्तर भारत का सबसे ऐतिहासिक पल होगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
