आजमगढ़:बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद जमकर चुनावी जनसभा कर रहे आए हैं। वह कभी कांग्रेस सपा पर निशाना साध रहे हैं तो कभी भाजपा सरकार को तंज कंस रहे हैं। अब उन्होंने बीजेपी सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरा है। एक चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने पकोड़ा तलवाया, आगे कटोरा थमाकर कहेंगे भीख मांग लो यह भी रोजगार है।
बसपा नेता आकाश आनंद आजमगढ़ में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,’इन्होंने देशवासियों बताया था कि 2 करोड़ नौकरी देंगे। यहां कितने साथी हैं, जिनके दूर के रिश्तेदारी में भी किसी की नौकरी पिछले 10 सालों में लगी है। अभी तो वह पकोड़ा तलने की बात बताकर गए हैं बाद में कटोरा थमा देंगे और बोलेंगे कि यह भी रोजगार था। आज 30 प्रतिशत से ज्यादा पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है। लेकिन यह मजबूरी नहीं है कि रोजगार नहीं दिया जा सकता, ये इनकी मानसिकता है कि युवा पढ़े-लिखे नहीं। ऐसा नहीं कि भारत में नौकरियां खत्म हो गई हैं। अगर सरकारी आंकड़े निकाले तो केंद्रीय सरकार के अंतर्गत ही 30 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। अगर ये चाहे तो कल ही वह पद भरकर 30 लाख युवाओं को नौकरी दे सकते हैं लेकिन यह देंगे नहीं अगर नौकरी मिल गई तो आरक्षण भी आपको मिल जाएगा। आपके जेब में पैसा भी आ जाएगा। आप अपने हकों के लिए लड़ भी सकोगे लेकिन ये आपको गरीब रखना चाहते हैं।’
12 हजार का मुफ्त राशन दे ढाई लाख का चूना लगा रही मोदी सरकार
लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर गांव में गुरुवार को चुनावी जनसभा में बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने मोदी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल 12 हजार का मुफ्त राशन देकर लोगों को ढाई लाख का चूना लगा रही है। हर घर से एक युवा को रोजगार मिलता तो वह महीने में कम से कम 20 हजार रुपये कमाता।
बसपा नेता ने कहा कि भाजपा की तरह सपा के लोग भी जनता के पास आएंगे। दलितों पर अत्याचार हुआ तो सपाई गायब थे। राज्यसभा में एससी/एसटी बिल लाया गया तो सपा के लोगों ने उसे फाड़ दिया। सपा, कांग्रेस और भाजपा बहुजन, पिछड़े और दलित समाज के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार आने पर अयोध्या में बाबरी मस्जिद भी बनेगी। कहा कि मोदी सरकार नहीं चाहती कि बहुजन समाज अपने पैरों पर खड़ा हो। उन्होंने बाबा साहब के मूवमेंट की आवाज दिल्ली तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि बहुजन समाज ऐसा जय भीम करे जिससे पार्लियामेंट की दीवारें हिल जाएं। बसपा के नेशनल कोआर्डिनेटर ने देश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने पर चिंता जताई।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
