• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
PM मोदी के ब्रूनेई दौरे से चीन के खड़े हुए कान? मुस्लिम देश से भी क्यों खींचतान

PM मोदी के ब्रूनेई दौरे से चीन के खड़े हुए कान? मुस्लिम देश से भी क्यों खींचतान

September 5, 2024
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य पर टोल वसूली का दावा, ट्रंप बोले—ईरान पर हमारी जीत

ईरान समझौते का पालन नहीं करेगा तो उठाएंगे आवश्यक कदम: ट्रंप

June 23, 2026
भारत और चीन ने सीमा और व्यापार में नई शुरुआत की

भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक

June 23, 2026
उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

June 23, 2026
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल का दुनिया में जलवा, अरब देशों भी खरीदने कतार में लगे

भारत-यूएई रक्षा संबंध मजबूत: ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिखी रुचि

June 23, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती की 2027 रणनीति: सवर्ण समाज पर साधा राजनीतिक फोकस

June 23, 2026
चुनाव के दौरान अमित शाह को दी थी धमकी, अब अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बंगाल में FIR

टीएमसी में बड़ा सियासी बवाल, ‘बागी धड़े’ का दावा—ममता बनर्जी हटाई गईं, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड

June 23, 2026
आकाश चोपड़ा

जायसवाल के बाहर होने पर विवाद, आकाश चोपड़ा ने जताई हैरानी

June 23, 2026
आईसीसी से बड़ा कोई देश नहीं” : टी20 विश्व कप के बाद जय शाह का बड़ा बयान

आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी

June 23, 2026
बॉबी देओल

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”

June 23, 2026
विक्रम भट्ट का खुलासा: जेल के बाद बदल गए रिश्ते, कई दोस्तों ने तोड़ी बातचीत

“यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट

June 23, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका

June 23, 2026
इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

June 23, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

PM मोदी के ब्रूनेई दौरे से चीन के खड़े हुए कान? मुस्लिम देश से भी क्यों खींचतान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 5, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
PM मोदी के ब्रूनेई दौरे से चीन के खड़े हुए कान? मुस्लिम देश से भी क्यों खींचतान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ‘एक्ट ईस्ट नीति’ को मजबूत करने के लिए इन दिनों दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के दौरे पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में उन्होंने ब्रुनेई का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान दोनों देशों ने नौवहन की स्वतंत्रता पर जोर दिया और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत और ब्रुनेई ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निरंतर नौवहन और उड़ान की स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।

यह भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई। इस यात्रा के मद्देनजर पड़ोसी देश चीन के कान खड़े हो गए हैं । पीएम मोदी ने इस दौरे पर चीन को इशारों-इशारों में कड़ा संदेश दिया है। पीएम ने कहा कि भारत विस्तारवाद की नहीं, विकास की नीति का समर्थन करता है। हालांकि उन्होंने किसी देश का नाम नहीं लिया। बता दें कि ब्रुनेई दक्षिण चीन सागर के दक्षिण में स्थित है, जिस पर लगभग पूरी तरह से बीजिंग अपना दावा करता रहा है।

हाल के दिनों में दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपीन, जापान और अमेरिका समेत अन्य देशों के बीच अकसर टकराव देखा गया है। ब्रुनेई के साथ भी चीन का गुप्त टकराव चल रहा है। ब्रुनेई, आधिकारिक तौर पर ब्रुनेई दारुस्सलाम कहलाता है। यह भारत से 7,486 KM दूर स्थित है। यह मलेशिया की सीमा से लगे बोर्नियो द्वीप पर स्थित है, जहां कुल 3 देश बसे हैं। इनमें में से एक है ब्रुनेई। यह एक इस्लामिक देश है। यहां की आबादी 4 लाख के करीब है।

चीन-ब्रुनेई द्विपक्षीय संबंध

ब्रुनेई और बीजिंग के बीच द्विपक्षीय संबंधों का लंबा इतिहास रहा है, जो लगभग 2,000 साल पुराना है। जब हान राजवंश का चीन पर शासन था, तब से ब्रुनेई और चीन के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। चीन में मिंग राजवंश के शासन के दौरान, 15वीं शताब्दी में नानजिंग में ब्रुनेई सुल्तान अब्दुल मजीद हसन का मकबरा बनाया गया था लेकिन कुछ दशकों से चीन और ब्रुनेई के बीच सीमा विवाद को लेकर रिश्ते ज्यादा मधुर नहीं रहे हैं। दरअसल, ब्रुनेई की 160 किलोमीटर समुद्री तट रेखा है जो तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार है। चीन ना केवल उन क्षेत्रों पर अपना वर्चस्व चाहता है बल्कि चीन सागर में अपनी बढ़ती सैन्य दादागिरी के कारण भी ब्रुनेई को निशाने पर ले रखा है।

दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी सीमा को तथाकथित 9-डैश लाइन के जरिए परिभाषित करता है,जो हाल के वर्षों में 10-डैश लाइन बन गई है। चीन की समुद्री सीमा रेखा के पांचवें और छठे डैश लाइन ब्रुनेई की समुद्री रेखा से 35 समुद्री मील के भीतर तक जाती है, जो तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार है। ब्रुनेई को इस पर आपत्ति है।

चीन-ब्रुनेई विवाद की दूसरी बड़ी चिंता समुद्री क्षेत्र के चरित्र को लेकर है। लुइसा रीफ और राइफलमेन बैंक ब्रुनेई का ऐसा भौगोलिक क्षेत्र है जो एक्सक्लूसिव इकॉनमिक जोन के तहत आता है और संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित है। यूएन ब्रुनेई को 12 समुद्री मील तक के क्षेत्रीय अधिकारों और 200 समुद्री मील तक के अनन्य आर्थिक क्षेत्र के अधिकार का दावा करने की अनुमति देता है लेकिन चीन को इस पर आपत्ति है। इसी वजह से ब्रुनेई ने कभी भी लुइसा रीफ और राइफलमेन बैंक पर अपना दावा नहीं किया है लेकिन उसे वह अपना ही तटीय हिस्सा मानता रहा है। इन दोनों पर चीन और वियतनाम के बीच भी विवाद है।

Previous Post

पर्वाधिराज पर्युषण का पांचवां दिवस व्रत चेतना दिवस के रूप में हुआ समायोजित

Next Post

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे उद्धव, CM फेस पर बढ़ी खींचतान के बीच झटका

Next Post
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे उद्धव, CM फेस पर बढ़ी खींचतान के बीच झटका

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे उद्धव, CM फेस पर बढ़ी खींचतान के बीच झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईरान समझौते का पालन नहीं करेगा तो उठाएंगे आवश्यक कदम: ट्रंप
  • भारत–चीन रिश्तों में नरमी के संकेत: डोभाल–वांग यी वार्ता रही रचनात्मक
  • उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
  • भारत-यूएई रक्षा संबंध मजबूत: ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने में दिखी रुचि
  • मायावती की 2027 रणनीति: सवर्ण समाज पर साधा राजनीतिक फोकस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In