डेस्क:बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में वोटिंग होने वाली है, जिसके बाद नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को होगा। एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी चुनाव के दौरान काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों उनका पीएम मोदी से बात करते हुए एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद सवाल उठ रहे थे कि आखिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई।
‘आजतक’ से बातचीत के दौरान पप्पू यादव से पूछा गया कि पीएम मोदी से स्टेज पर बातचीत हुई थी तो क्या बात हुई। इस पर उन्होंने जवाब दिया, ”हां, मेरी मोदी जी से बात हुई थी। उन्होंने पूछा कि कैसे हैं पप्पू, मैंने कहा कि हम ठीक हैं। उन्होंने मुझे कहा आई लव यू, मैंने कहा कि आई लव यू टू।” पप्पू यादव के इतना कहने के बाद कार्यक्रम में मौजूद मेहमान तेजी से हंसने लगे।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद ने आगे कहा कि हमारे यहां पीएम मोदी गए थे, हम वहां से सांसद हैं, तो क्या उन्हें नाराज छोड़ देते। वहां एयरपोर्ट हम लेकर आए, वंदे भारत चलाए। मैंने कहा था कि अगर छह महीने में ट्रेन नहीं चलाऊंगा तो लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा और मैंने चलाकर दिखा दिया।
उन्होंने सवाल पूछा कि बिहार में 11 सालों में पीएम मोदी ने क्यों घुसपैठियों को नहीं निकाला। क्या नेहरू, इंदिरा गांधी या राजीव गांधी ने मना कर दिया काम करने से? 11 सालों में 400 भी घुसपैठिए नहीं निकाल पाए। आप कहते हैं कि एसआईआर इसलिए करवाए, क्योंकि दोहरे नाम थे। हरियाणा में एक आदमी का सात जगह नाम है और सातों जगह वोट पड़ा। लगभग 11 हजार वोट एक ही जगह। वह बम अभी फूटने वाला है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
