• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

October 9, 2025
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने अहिंसा व समता की भावना का विकास करने की दी पावन प्रेरणा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
October 9, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
प्राणी ही प्राणी को देते हैं कष्ट : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

कोबा, गांधीनगर (गुजरात) : गुजरात की धरा पर आध्यात्म की गंगा प्रवाहित करने वाले, जन-जन को सन्मार्ग दिखाने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी का कोबा में स्थित प्रेक्षा विश्व भारती में वर्ष 2025 का चतुर्मास अब पूर्णता की ओर है। एक महीने से भी कम समय अवशेष है, इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं का अपने आराध्य की सन्निधि में उत्साह के साथ उपस्थित होना उनके श्रद्धा भावों का द्योतक बना हुआ है। गुरुवार को प्रातःकालीन मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में आचार्यश्री की अमृतवाणी का श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया तो श्रद्धालुओं को साध्वीवर्याजी से भी अभिप्रेरणा मिली। इसके साथ ही अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा एकत्व अलंकरण/पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के कई व्यक्तित्वों को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही नेत्रदान के संदर्भ में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लन्दन द्वारा प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ। वर्ष 2026 के वर्धमान महोत्सव का लोगो व बैनर भी आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में लोकार्पित हुआ।

गुरुवार को ‘वीर भिक्षु समवसरण’ में उपस्थित जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि आयारो आगम में एक सूत्र देते हुए प्राणियों के संदर्भ में बताया गया है कि दुनिया में अनेक प्रकार के प्राणी होते हैं। संसारी जीवों को पांच भागों बांटा जा सकता है। एक प्राणी दूसरे प्राणी को कष्ट देते हैं। एक मनुष्य दूसरे मनुष्य को तकलीफ दे देता है। किसी को कष्ट देना, व किसी की हिंसा भी कर देता है। इस प्रकार एक प्राणी दूसरे प्राणी को कष्ट ही नहीं देते, कभी उनकी हिंसा भी कर देता है। यह हिंसा का मानों क्रम है। आदमी को अपने दृष्टिकोण को अहिंसक बनाने का प्रयास करना चाहिए। मनुष्य को तो यह प्रयास करना चाहिए कि जानबूझकर किसी की हिंसा नहीं करे।

दुनिया में दृष्टि का बहुत महत्त्व है। शरीर में जो आंख है, वह हमें बाहर की दुनिया से सम्पर्क कराने वाली होती है। इस दृष्टि की तुलना में सम्यक् दृष्टि का बहुत महत्त्व है। दुनिया में विभिन्न प्रकार के प्राणियों की बात होती है। कई हिंसक प्राणी एक-दूसरे प्राणियों को मारकर खा जाते हैं। जिस प्रकार आदमी स्वयं के लिए सुख प्रिय होता है, सुविधा प्रिय होती है, उसी प्रकार दूसरों को भी सुख-सुविधा की इच्छा होती है। जिस प्रकार स्वयं को कष्ट, ईर्ष्या, अपमान आदि-आदि पसंद नहीं है तो वैसा कष्ट भी अन्य प्राणियांे को कष्ट देने, ईर्ष्या, अपमान आदि से भी बचने का प्रयास होना चाहिए। आदमी को स्वयं की तरह ही दूसरे भी प्राणियों को समझने लगे तो वह अहिंसा का सेवन कर सकता है।

हिंसा से दुःख पैदा होता है और अहिंसा से सुख और शांति मिलती है। इसलिए आदमी को अपने भीतर अहिंसा की चेतना का विकास करने का प्रयास करना चाहिए, समता का भाव रखने का प्रयास करना चाहिए। अहिंसा की दृष्टि हो जाए तो आदमी की दृष्टि सुदृष्टि हो सकती है। आचार्यश्री ने मंगल प्रवचन के दौरान आचार्य भिक्षु चेतना वर्ष के संदर्भ में दिए गए उद्घोष ‘दृढ़ निष्ठा से करे प्रयास। हो सद्ज्ञान चारित्र विकास’ के नारों से पूरा प्रवचन पण्डाल गूंज उठा। कार्यक्रम में आचार्यश्री के मंगल प्रवचन से पूर्व साध्वीवर्याजी का भी उद्बोधन हुआ।

आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा एकत्व अलंकरण/पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा, मंत्री श्री अमित नाहटा ने अपनी अभिव्यक्ति दी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा वर्ष 2025 का युवा गौरव अलंकरण श्री विजय सुरणा को, आचार्य महाप्रज्ञ प्रतिभा पुरस्कार श्री नवीन बैंगानी को तथा आई.पी.एस. श्री राहुल जैन को आचार्य महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार प्रदान किया गया। संदर्भित प्रशस्ति पत्र का वाचन श्री पवन माण्डोत, श्री लक्ष्मीलाल कोठारी व श्री जयेश मेहता ने किया। सभी व्यक्तियों को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद तथा अनेक पदाधिकारियों द्वारा यह अलंकरण व पुरस्कार प्रदान किया गया। अलंकरण व पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं ने अपने आराध्य के समक्ष अपने कृतज्ञ भाव व्यक्त किए। आचार्यश्री ने सभी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लन्दन के गुजरात अध्यक्ष से डॉ. अश्विन त्रिवेदी ने अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद को नेत्रदान के संदर्भ में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आचार्यश्री ने इस संदर्भ मंे भी अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

बोरावड़ में वर्ष 2026 का वर्धमान महोत्सव आयोजित है। इस संदर्भ में बोरावड़ व्यवस्था समिति के श्रद्धालुओं ने वर्धमान महोत्सव के लोगो व बैनर का अनावरण किया गया। आचार्यश्री ने मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

का नाम लिखकर whatsapp करें।

Previous Post

बचपन का प्यार; पाकिस्तानी जोड़े ने कर दी सीमा पार, गुजरात में पकड़े गए

Next Post

भारत में ब्रिटेन से आएंगी मिसाइलें, ब्रिटिश पीएम की मौजूदगी में डील पर लगी मुहर

Next Post
मिसाइलें

भारत में ब्रिटेन से आएंगी मिसाइलें, ब्रिटिश पीएम की मौजूदगी में डील पर लगी मुहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
  • टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा
  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In