• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पर्थ में भारत का परचम, ऑस्ट्रेलिया को मात देने वाले 5 हीरो

पर्थ में भारत का परचम, ऑस्ट्रेलिया को मात देने वाले 5 हीरो

November 25, 2024
आईसीसी से बड़ा कोई देश नहीं” : टी20 विश्व कप के बाद जय शाह का बड़ा बयान

आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी

June 23, 2026
बॉबी देओल

‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”

June 23, 2026
विक्रम भट्ट का खुलासा: जेल के बाद बदल गए रिश्ते, कई दोस्तों ने तोड़ी बातचीत

“यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट

June 23, 2026
DA का ब्रेक, सैलरी का बूस्ट? 8वें वेतन आयोग से पहले संकेत

वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका

June 23, 2026
इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन

June 23, 2026
आईपीओ

एडविट ज्वेल्स आईपीओ: निवेशकों के लिए खुला नया अवसर, बाजार में लिस्टिंग की तैयारी

June 23, 2026
टोफू की स्वादिष्ट सब्ज़ी: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम

टोफू की स्वादिष्ट सब्ज़ी: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम

June 23, 2026
हनुमान चालीसा: केवल स्तुति नहीं, जीवन का सूत्रग्रंथ

बड़े मंगल और सेवा का धर्म: भंडारे से आगे की यात्रा

June 23, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 23 जून 2026

June 23, 2026
कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

कतर त्रासदी: गैस प्लांट विस्फोट में 13 की जान गई, राहत कार्य जारी

June 22, 2026
लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ हादसा: आग ने छीनी 15 जिंदगियां, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

June 22, 2026
प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

प्रेग्नेंट थे एकनाथ शिंदे, छह गद्दार सांसदों को दिया जन्म; बरसे संजय राउत

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 23, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

पर्थ में भारत का परचम, ऑस्ट्रेलिया को मात देने वाले 5 हीरो

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 25, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
पर्थ में भारत का परचम, ऑस्ट्रेलिया को मात देने वाले 5 हीरो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज भारत ने दमदार अंदाज में किया है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में इस तरह से भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने मैच चौथे दिन ही 295 रनों से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की जीत के हीरो की बात करें तो इसमें भले ही जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल का योगदान सबसे ज्यादा रहा हो, लेकिन उनके अलावा तीन और ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके बिना इस टेस्ट में जीत दर्ज कर पाना आसान नहीं होता। पर्थ टेस्ट वैसे तो कई बातों के लिए याद किया जाएगा, लेकिन जिस तरह से भारतीय यंग ब्रिगेड ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया, उसका जिक्र हमेशा होगा। रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी इस टेस्ट जीत को और ज्यादा खास बनाती है। चलिए एक नजर डालते हैं पर्थ टेस्ट मैच के पांच हीरो पर-

जसप्रीत बुमराह

शुरुआत कप्तान बुमराह के साथ इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि जब टीम इंडिया 150 रनों पर ऑलआउट हुई थी, तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि टीम इंडिया इस टेस्ट को जीत पाएगी। बुमराह ने पहली पारी में 18 ओवर में महज 30 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बुमराह के इस पंजे के साथ एक चीज और जो बहुत खास थी वह मैदान पर उनकी कप्तानी। बुमराह को इसके लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली का पूरा साथ भी मिला, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी में बदलाव किया और लगातार ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा, उसका जिक्र करना भी जरूरी है। बुमराह ने दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया को शुरू में ही झटके देकर भयंकर दबाव में डाल दिया और दूसरी पारी में खतरनाक दिख रहे ट्रैविस हेड का भी विकेट झटका।

यशस्वी जायसवालऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने आए यशस्वी जायसवाल के लिए भले ही आगाज अच्छा ना रहा हो, लेकिन पहली पारी की पूरी कसर उन्होंने दूसरे पारी में निकाल ली। यशस्वी पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे और दूसरी पारी में 161 रनों की जबर्दस्त पारी खेली। उनकी पारी के दम पर ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया।

केएल राहुल

केएल राहुल का योगदान बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में जब एक छोर से विकेट गिर रहे थे, राहुल ने 74 गेंदें खेलीं और 26 रनों की अहम पारी खेली। राहुल अनलकी रहे, जिस तरह से उन्हें आउट दिया गया था, अगर वह नहीं होता, तो शायद वह पहली पारी में भी पचासा तो कम से कम जड़ ही लेते, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने पचासा भी ठोका और यशस्वी के साथ पहले विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी भी निभाई। केएल ने 176 गेंदों पर 77 रनों का योगदान दिया।

विराट कोहली

विराट कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया में खेलना क्या है, यह किसी को बताने की जरूरत ही नहीं है। ऑस्ट्रेलिया में विराट के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि उन्हें यहां खेलना कितना रास आता है। पहली पारी में पांच रनों पर आउट होने वाले विराट ने दूसरी पारी में शतक लगाया और करियर का 30वां टेस्ट शतक लगाया। विराट की बैटिंग से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से गेम से बाहर कर दिया।

नीतीश कुमार रेड्डी

टीम इंडिया के लिए डेब्यू टेस्ट खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने दोनों पारियों में बैटिंग से तो प्रभावित किया ही, दूसरी पारी में गेंदबाजी का मौका मिलने पर भी उन्होंने विकेट निकाला। पहली पारी में नीतीश भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे और उनके 41 रनों की पारी ने मैच में बहुत बड़ा अंतर भी पैदा किया। नीतीश ने 59 गेंदों पर 41 रन बनाए और छह चौके के साथ एक छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 27 गेंदों पर नॉटआउट 38 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी के दौरान उन्होंने मिचेल मार्श का विकेट चटकाए।

Previous Post

केजरीवाल सरकार ने शुरू की वृद्धावस्था पेंशन योजना

Next Post

राहुल गांधी ने संभल हिंसा के लिए यूपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Next Post
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने संभल हिंसा के लिए यूपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आईसीसी की नई पहल: महिला खिलाड़ियों के लिए मातृत्व के बाद वापसी की गाइडलाइन जारी
  • ‘इंडियाज़ गॉट लेटेंट’ पर सवाल सुन बॉबी देओल का रिएक्शन—“यह कौन-सा शो है?”
  • “यह तो मेरी ही फिल्म है”—हॉलीवुड फिल्म देखकर भावुक हुए विक्रम भट्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें, कई बैंकों में 8% से अधिक रिटर्न का मौका
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल दक्षता में टाटा मोटर्स और महिंद्रा का शानदार प्रदर्शन
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In